Saturday, August 8

ब्रेकिंग न्यूज़

स्वाइन फीवर रोक थाम-नियंत्रण हेतु  सुअरों के किलिंग -डिस्पोजल के लिए डीएम ने जारी किए आदेश,टीम गठित, राज्य पशुपालन विभाग की टीम आज रक्सौल में!

स्वाइन फीवर रोक थाम-नियंत्रण हेतु सुअरों के किलिंग -डिस्पोजल के लिए डीएम ने जारी किए आदेश,टीम गठित, राज्य पशुपालन विभाग की टीम आज रक्सौल में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सुअरों में स्वाइन फीवर की पुष्टि के बाद 'नेशनल एक्शन प्लान 'के तहत रक्सौल नगर के वार्ड 7 को उद्भेदन स्थान यानी केंद्र बिंदु मानते हुए एक किलो मीटर की एरिया को 'इन्फेक्टेड जोन' घोषित करते हुए सुअरों की किलिंग ( शमन)की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इसके लिए पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार की देर शाम आदेश जारी कर दिए हैं।टीम भी गठित कर दी गई है।जिला प्रशासन कार्यालय के मुताबिक,सुअरों के सुरक्षित किलिंग एवं डिस्पोजल के लिए एक दर्जन टीम काम करेगी।प्रत्येक टीम की अलग अलग जबाबदेही तय की गई है।इधर,गुरुवार को इसके लिए बिहार सरकार के पशुपालन विभाग के अधिकारियों की एक पांच सदस्यीय टीम रक्सौल पहुंचने वाली है।जिसको ले कर सम्बंधित विभाग द्वारा आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है।अधिकारियों के मुताबिक, टीम एक किलो मीटर के दायरे वाली इन्फेक्टेड एरिया के तहत पड़ने वाले वार्ड...
20 लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ रक्सौल के दो युवकों को वीरगंज पुलिस ने पकड़ा

20 लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ रक्सौल के दो युवकों को वीरगंज पुलिस ने पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।वीरगंज पुलिस ने रक्सौल के दो युवकों को 20 लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा है।इन्हें रक्सौल से वीरगंज बाइक पर जाते वक्त वीरगंज के वार्ड 16 रजत जयंती चौक से गिरफ्तार किया गया।दोनों बाइक संख्या बीआर -ओएसयू -3500 पर सवार थे।रुपयों को उन्होंने कपड़ो के अंदर छुपा रखा था।इसकी जानकारी देते हुए पर्सा जिला के डीएसपी ओम प्रकाश खनाल ने बताया कि पकड़े गए दोनो भारतीय नागरिको की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के रक्सौल निवासी संजीत कुमार( 28 )व अनुराग मिश्र( 24) के रूप में हुई हैं।जिन्हें नियमित जांच के क्रम में पुलिस ने पकड़ा।बरामद रकम का वैध स्तोत्र नही बताने पर दोनो के खिलाफ बैंक एवं वित्तिय अधिनियम के तहत जांच व आवश्यक कारवाई शुरू कर दी गई है। ...
पूर्वी चंपारण का दो मोस्ट वांटेड अपराधी पिस्टल सहित रामगढ़वा में गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण का दो मोस्ट वांटेड अपराधी पिस्टल सहित रामगढ़वा में गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk ) ।पूर्वी चंपारण पुलिस के लिए सिरदर्द बने दो मोस्ट वांटेड अपराधियो को रामगढ़वा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बर्दियाही घाट पर अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया है ।दोनों अपराधियो की खोज जिले की पुलिस काफी दिनों से कर रही थी । इस बाबत रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बुधवार को बताया कि बुधवार की सुबह रामगढ़वा थानाध्यक्ष के मोबाइल पर सूचना मिली कि बर्दियाही घाट स्थित पुल पर दो संदिग्ध अपाची बाइक लेकर विचरण कर रहे है ,तभी सूचना मिलने के उपरांत रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान अपने पुलिस बलों के साथ प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे तो दोनो अपराधी गाड़ी को देख कर भागने लगे ,इसी बीच भागने के क्रम में दोनों अपराधी बाइक से गिर गए जिसके बाद पुलिस बल खदेड़ कर दोनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिए।जिसके बाद पुलिस दोनों अपराधी को थाने ले आयी जहाँ तलाशी के क्रम में ए...
आर्मी का कमांडो बन किसान से  की साइबर ठगी,मामले की जांच शुरू

आर्मी का कमांडो बन किसान से की साइबर ठगी,मामले की जांच शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। आर्मी का झांसा देकर साइबर ठगी का नया तरीका इस्तेमाल किये जाने का खुलासा हुआ है।मोतिहारी न्यू चांदमारी, दुर्गानगर निवासी किसान कृष्ण कुमार सिंह को झांसा देकर ठगी की गयी है।वे आलू को कोल्ड स्टोरेज में स्टोर करके रखते हैं,ताकि अच्छे कीमत पर बेची जा सके।जिसकी भनक ठग गिरोह को लगी और ठगी का शिकार बना लिया।फर्जी आर्मी ने किसान को यह कहा कि आपको सेना का स्थाई ग्राहक बना दिया जाएगा। किसान श्री सिंह के पुत्र अविनाश कुमार आर्मी के फर्जी ऑर्डर पर गच्चा खाकर पचास बोरा आलू की आपूर्ति करने मंगलवार को जब पनटोका एसएसबी कैम्प पहुंचे तो एसएसबी की ओर से ऐसा कोई ऑर्डर नहीं देने की बात कही गयी। श्री कुमार ने बताया कि उन्होंने फार्मर बाजार नामक ऑनलाइन ग्रुप में अपना मोबाइल नंबर एड कर रखा है। उस मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया जिसने अपने खुद को भारतीय सेना...
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में शिघ्र शुरू होगा ‘दीदी की रसोई’,मरीजो को मिलेगा निःशुल्क भोजन, टीम ने लिया जायजा!

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में शिघ्र शुरू होगा ‘दीदी की रसोई’,मरीजो को मिलेगा निःशुल्क भोजन, टीम ने लिया जायजा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में ' दीदी की रसोई' शीघ्र ही चालू होगा।जिले का यह मॉडल किचन होगा,जो जीविका दीदी की टीम चलाएगी।मरीजों को मुफ्त भोजन -नाश्ता मिलेगा।वही,उनके परिजनों-साथियों या अन्य को शुल्क लगेगा।वह भी केवल 50 रुपये में भर पेट।भोजन भी उम्दा व पौष्टिक होगा,जिसमे, दाल-भात,सब्जी,पापड़,तिलौरी आदि शामिल होगा।चाय भी 5 रुपये कप में उपलब्ध होगी।ऊक्त आशय की जानकारी जीविका ( नॉन फॉर्म )के जिला प्रबन्धक मोहन प्रसाद यादव व रणधीर कुमार ने दी।अनुमण्डल अस्पताल में बने रसोई घर के नीरिक्षण व रसोई चालू करने के लिए आवश्यक तैयारी का जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि सावन माह में ही यह' दीदी की रसोई' चालू हो जाएगी।रसोई घर पूर्णतःवातानुकूलित होगी व वहां हॉल में भोजन ग्रहण करने की भी सुविधा होगी।रक्सौल के साथ ही पकड़ी दयाल स्थित अनुमण्डलिय अस्पताल में यह रसोई घर स्थापित होग...
सेंट्रल टीबी डिवीजन (दिल्ली ) व डब्लू एचओ की टीम ने रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल व डंकन हॉस्पिटल में टीबी कार्यक्रम का लिया जायजा!

सेंट्रल टीबी डिवीजन (दिल्ली ) व डब्लू एचओ की टीम ने रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल व डंकन हॉस्पिटल में टीबी कार्यक्रम का लिया जायजा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।देश से 2025 तक टीबी को जड से उखाड फेंकने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 25 के तहत भारत सरकार के एनएचएम अंतर्गत सेंट्रल टीबी डिवीजन व डब्लू एचओ की टीम ने सोमवार को रक्सौल स्थित अनुमण्डलिय अस्पताल व डंकन हॉस्पिटल में पहुंच कर क्षय रोग निवारण कार्यक्रम व अभियान की समीक्षा की।टीम का नेतृत्व सेंट्रल टीबी डिवीजन के नेशनल प्रोग्राम ऑफिसर किरण राडे कर रहे थे।डब्लू एचओ(बिहार ) के सीनियर कंसल्टेंट डॉ उमेश त्रिपाठी भी साथ थे।टीम ने सरकार की ओर से जारी प्रावधानो एवं योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2025 तक हर हाल में टीबी मुक्त भारत बनाने की है।यहां लक्ष्य के विरुद्ध सन्तोषनजक उपलब्धि है।इसे और भी बढ़ाना होगा।ताकि,प्रदर्शन सूबे में बेहतर हो।सुपरवाइजरी विजिट के तहत आई टीम ने अनुमण्डलिय अस्पताल के यक्ष्मा केंद्र,एचआईवी /एड्स इंट...
राज्य पशुपालन विभाग ने जारी किया सुअरों को मारने का आदेश,1 किलोमीटर का एरिया ‘इंफेक्टेड जोन’व 10 किलो मीटर एरिया ‘सर्विलांस जोन’ घोषित!

राज्य पशुपालन विभाग ने जारी किया सुअरों को मारने का आदेश,1 किलोमीटर का एरिया ‘इंफेक्टेड जोन’व 10 किलो मीटर एरिया ‘सर्विलांस जोन’ घोषित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*बाहर से सुअर लाने ले जाने पर रोक, स्वाइन फीवर से इंसानों को खतरा नहीं *मारे गए सुअर के एवज में लाभुकों को मिलेगा मुआवजा,किलिंग के लिए होगी प्रशासनिक स्तर पर कमिटी का गठन रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में पहली बार सुअरों में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टी होने के बाद बिहार के राज्यपाल के आदेश से राज्य पशुपालन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर एक किलोमीटर के एरिया को 'इंफेक्टेड जोन' व 10 किलो मीटर के एरिया को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है।रक्सौल नगर के वार्ड 7 को केंद्र बिंदु माना गया है। इस बाबत पूर्व से जारी अलर्ट के बीच विभाग के सचिव ने सुअरों को मारने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।मारे गए सुअरों के एवज में लाभुकों यानी सुअर मालिको को मुआवजा देने का भी प्रावधान किया है।इसके साथ ही कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश जारी होने के साथ ही पशुपालन विभाग व ...
आम आदमी पार्टी की हुई बैठक,रक्सौल के जनमुद्दों पर जन आंदोलन चलाने का निर्णय!

आम आदमी पार्टी की हुई बैठक,रक्सौल के जनमुद्दों पर जन आंदोलन चलाने का निर्णय!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शहर के श्री राम पथ स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय मे पार्टी की बैठक व कार्यकर्ता संवाद - सह- सदस्यता अभियान कार्यक्रम हेतु आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता आप नेता लक्ष्मी प्रसाद ( शिक्षक )ने किया एवं संचालन पूर्व रक्सौल विधानसभा प्रभारी दीपक खेतान ने किया। कार्यक्रम को लक्ष्मी प्रसाद, दीपक खेतान, नवल किशोर कुशवाहा सिंह, कृष्णा प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक खेतान ने कहा कि बिहार चुनाव प्रभारी अजेश यादव एवं बिहार संगठन मंत्री राहुल तवर के दिशा निर्देश में पार्टी सदस्यता अभियान कार्यक्रम को तीव्र गति से चलाया जाएगा। साथ ही रक्सौल नगर सहित विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओ हेतु जन आंदोलन किया जाएगा। जिसमे रक्सौल की जनता के लिए परेशानी का सबब बनी, राज...
रक्सौल में अनुसूचित जाति लाभार्थी सम्मेलन का हुआ आयोजन,मंत्री जनक चमार ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां!

रक्सौल में अनुसूचित जाति लाभार्थी सम्मेलन का हुआ आयोजन,मंत्री जनक चमार ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*मंत्री जनक राम, सांसद व बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल,विधायक लखेन्द्र पासवान,बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा सहित कई लोग रहे मौजूद रक्सौल।(पूर्वी चंपारण)।( vor desk ) ।रक्सौल स्थित वाई एस रिसॉर्ट के सभागार में रविवार को भाजपा संगठन जिला रक्सौल द्वारा अनुसूचित जाति लाभार्थी सम्मेलन का आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के खान एव भूतत्व मंत्री जनक राम इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के लिए कई कार्यकम शुरू किया गया। दलित समाज को आर्थिक एवं शैक्षणिक रुप से मजबूत बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दलितों , पीड़ितों, वंचित और शोषितों के कल्याण के लिए समर्पित है जिनका उद्देश्य निचले पायदान पर खड़े अनुसूचित जाति के प्रति व्य...
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल में 117 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य  जांच!

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल में 117 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शनिवार को गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित हुआ।जिसमें,कुल 117 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गयी।इस शिविर में अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार के देख रेख में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रिजवाना खुर्शीद एवं प्रिया साह समेत जीएनएमप्रियंका कुमारी,ज्योत्स्ना कुमारी, मनीषा कुमारी, रश्मि कुमारी, रूबी कुमारी, अर्चना कुमारी, मिंटी कुमारी,सुजाता कुमारी, एएनएम रीता कुमारी,एलटी दीप राज देव,उज्ज्वल कुमारद्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने बताया क़ि प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओ के वजन,बीपी,हीमोग्लोबिन,एचआईवी,सुगर,आरपीआर,शिशु के हिर्दय धड़कन समेत अन्य आवश्यक जांच की गई।साथ ही उन्हे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!