बच्चों के विवाद में भाई ने ले ली भाई की जान,बकरीद की खुशियां मातम में बदली !
आदापुर।( vor desk )।बकरीद की पूर्व संध्या आदापुर में भाई-भाई के बीच हुए विवाद में हुई एक घटना ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया।भाई ने ही भाई की जान ले ली। घटना आदापुर थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव में दो भाइयों के बीच बच्चे को लेकर हुई हिंसक झड़प में छोटे भाई की मौत हो गई ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।बताते हैं कि ऊक्त घटना तब घटित हुई जब दोनो भाईयो के बच्चों के विवाद में सगे भाई आपस में ही लड़ पडे।हिंसक झडप के दौरान किसी भोथरे हथियार से छोटे भाई के कंधे पर गंभीर चोटे आ गयी,जिससे छोटे भाई मुस्ताक मिया की मौके पर ही मौत हो गयी।इस घटना की वजह से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, मुस्ताक मियां और बुधन मियां दोनों आपस में भाई है l बच्चे के विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम दोनों भाइयों के बीच हिंसक झड़प ...









