सीए फाइनल रिजल्ट में रक्सौल की बेटी आकांक्षा सर्राफ ने मारी बाजी!
रक्सौल।( vor desk )। द इंस्टीट्यूट अॉफ चार्टर्ड अकाउंटेंट अॉफ इंडिया ( आईसीएआई) की ओर से घोषित सीए फाइनल रिजल्ट में रक्सौल की बेटी आकांक्षा सर्राफ ने एक विषय में डिस्टिंक्शन के साथ सीए की डिग्री हासिल कर रक्सौल तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया है ।गौरतलब है कि भारत-नेपाल के प्रवेश द्वार रक्सौल की धरती कभी भी प्रतिभाओं की मुहताज नहीं रही है।इस शहर के बेटों से ज्यादा बेटियों ने समय-समय पर अपनी विलक्षण प्रतिभा का लोहा मनवाया है तथा केवल न केवल डॉक्टर , इंजीनियरिंग , बिजनेस मैनेजमेंट की परीक्षाओं के साथ सीए की कठिन परीक्षाओं में भी सफलता का परचम लहराया है । निश्चित रूप से इस अवधारणा को बल मिलता है कि अगर मौका मिले तो बेटियाँ भी खुद को साबित कर अपने मांँ-बाप व समाज का नाम रौशन कर सकती है। इस बार रक्सौल निवासी विमल सर्राफ एवं पूनम देवी की बेटी आकांक्षा सर्राफ ने सफलता का परचम लहराते हुए सीए...









