Saturday, August 8

ब्रेकिंग न्यूज़

पीएफआई से तार जुड़ने के बाद रक्सौल के सिसवनियाँ पहुँची एनआइए टीम,मदरसा टीचर के घर पहुंच की जांच-पूछताछ!

पीएफआई से तार जुड़ने के बाद रक्सौल के सिसवनियाँ पहुँची एनआइए टीम,मदरसा टीचर के घर पहुंच की जांच-पूछताछ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
( रामगढ़वा थाना में एनआईए व आईबी की टीम) रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular Front of India) के 'कनेक्शन' सामने आने के बाद जिला के कई इलाके एनआईए व आईबी के' रेड लिस्ट' में आ गया पर है।इसमे चकिया व ढाका के बाद रक्सौल का नाम भी शामिल है।'जहां ' पीएफआई मोड्यूलरों 'के कुंडली व कनेक्शन को खंगाला जा रहा है। इस बीच,मंगलवार की शाम में एनआईए व आईबी की टीम अचानक रक्सौल प्रखण्ड के जैतापुर पंचायत के गाद सिसवनिया गावँ पहुंची। इससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है।रेड के बाद टीम के रामगढ़वा थाना में कैम्प कर अग्रतर करवाई में जुटे होने की सूचना है। बताया गया कि एनआईए व आईबी की टीम ने रामगढ़वा व पलनवा पुलिस-प्रशासन के सहयोग से मौलाना मुफ़्ती असगर अली के घर पर शाम में रेड करने पहुंची।करीब तीन घण्टे तक यह कार्रवाई चली, जहां,परिजनों से पूछ ताछ व घर के कोने कोने क...
आर्म्स तस्करी सिंडिकेट से जुड़े नेपाल के रौतहट निवासी समेत दो अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद!

आर्म्स तस्करी सिंडिकेट से जुड़े नेपाल के रौतहट निवासी समेत दो अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(vor desk )।रामगढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान के नेतृत्व में थानाक्षेत्र के बेला नहर चौक के समीप सोमवार को छापेमारी कर दो पिस्टल व चोरी की यामाहा बाईक के साथ एक नेपाल व एक मुफस्सिल थाना मोतिहारी के दो अपराधियों को खदेड़कर गिरफ्तार किया है।ऊक्त गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि गिनाई जा रही है। इधर,पुलिस इनलोगों का आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी है।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुफस्सिल थानाक्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी मनोज दास का पुत्र गुलशन कुमार व नेपाल के जिला रौतहट के नारायणी निवासी सर्पलाल महतो का पुत्र रवि कुमार महतो के रुप में हुई है। ऐसे आशंका लगायी जा रही है कि ये हथियार की आपूर्ति करते है इस बिन्दु पर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की हथियार के साथ दो लोग बाईक पर सवार होकर रा...
एएसएफ नियंत्रण हेतु रक्सौल में नेशनल एक्शन प्लान के तहत सुअरों की कलिंग शुरू, पहले दिन मारे गए 17 सुअर!

एएसएफ नियंत्रण हेतु रक्सौल में नेशनल एक्शन प्लान के तहत सुअरों की कलिंग शुरू, पहले दिन मारे गए 17 सुअर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अफ्रीकी स्वाइन फीवर ( एएसएफ ) की पुष्टि के बाद रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में रविवार को सुअरों की कलिंग का कार्य शुरू हो गया।पहले दिन 17 सुअरों को मारा गया।जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि इन्फेक्टेड एरिया से सभी सुअरों के मारे जाने तक लगातार ऑपरेशन जारी रहेगा। बता दे कि नेशनल एक्शन प्लान के तहत जिलाधिकारी शीर्षत्त कपिल अशोक के आदेश पर सुअरों को मारने का काम शुरू किया गया है।ताकि स्वाइन फीवर का फैलाव रुक सके और समाज सुरक्षित रह सके। बताया गया कि कलिंग का कार्य नगर परिषद के प्रशासक सह एलआरडीसी रामदुलार राम के नेतृत्व में राज्य पशुपालन विभाग के चिकित्सकों व गठित टीम के अधिकारियों के द्वारा जारी है।गौरतलब है कि पहले चरण के तहत नगर के सभी सुअर पालकों को चिह्नित कर सर्वे का काम किया गया।जिसमे शनिवार तक नगर में क...
एसएसबी के मानव तस्करी रोधी इकाई व एनजीओ प्लान इंडिया द्वारा मानव तस्करी रोकने के लिए बैठक आयोजित!

एसएसबी के मानव तस्करी रोधी इकाई व एनजीओ प्लान इंडिया द्वारा मानव तस्करी रोकने के लिए बैठक आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। मानव तस्करी रोधी इकाई (क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया) सशस्त्र सीमा बल व एनजीओ प्लान इंडिया द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया । यह बैठक एकीकृत जांच चौकी ( ICP) पर संपन्न हुई। बैठक का संचालन इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा द्वारा किया गया तथा उन्होंने सभी संस्थाओं और एनजीओ से मानव तस्करों का डाटा तैयार करने में सहयोग की मांग की। जिससे समय समय पर मानव तस्करों को पहचान कर उन पर कार्यवाही की जा सके। इंस्पेक्टर शर्मा ने कहा कि मानव तस्करी रोधी इकाई (क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया) कार्यालय 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल केवल बोर्डर पर मानव तस्करी के अपराध पर ही कार्य नहीं कर रही है बल्कि दूसरे राज्यों में सरकारी संस्थाओं और एनजीओ के सहयोग से कार्य कर रही है।नेपाल और बिहार की कई पीड़ितों को भारत के दूसरे राज्यों से उद्दार (रेस्क्यू) कर उनके...
अपर समाहर्ता ( राजस्व ) ने किया रक्सौल अंचल कार्यालय का निरीक्षण

अपर समाहर्ता ( राजस्व ) ने किया रक्सौल अंचल कार्यालय का निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण के अपर समाहर्ता राजस्व पवन कुमार सिन्हा ने शनिवार को रक्सौल अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने दाखिल खारिज, एलपीसी, परिमार्जन, भूमि विवाद , सीडबलूजेसी सहित राजस्व वसूली से संबंधित अभिलेखों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।साथ ही आरटीपीएस द्वारा प्राप्त सेवाओं का भी मॉनिटरिंग किया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त सेवाओं के निष्पादन की धीमी गति पर एतराज जताते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया।कहा कि राजस्व वसूली के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोताही बरतने वालों पर विधि सम्मत करवाई होगी।मौके पर एसडीओ आरती, डीसीएलआर रामदुलार राम,कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह सीओ विजय कुमार, सीआई ब्रजेंद्र शुक्ला, अंचल नाजीर धनपत तिवारी सहित सभी ...
15 से 30 जुलाई तक चलेगा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा,अनुमण्डल अस्पताल में हुआ जिंक व ओआरएस कॉर्नर का उद्घाटन!

15 से 30 जुलाई तक चलेगा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा,अनुमण्डल अस्पताल में हुआ जिंक व ओआरएस कॉर्नर का उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की शुरूआत रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल व अर्बन पीएचसी में शुक्रवार को किया गया। अस्पताल के उपाधीक्षक डा0 राजीव रंजन ने इस मौके पर जिंक व ओआरएस काउंटर का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उपाधीक्षक डा0 राजीव रंजन ने बताया कि भीषण गर्मी व उमस के कारण डायरिया के प्रकोप को देखते हुए सघन दस्त पखवाड़ा के तहत प्रखंड की आशा व सेविका अपने-अपने पोषक क्षेत्र में ओआरएस का वितरण करेगी। वहीं, क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का नियमित देखरेख करेगी व बच्चों का सर्वे करेगी।यदि किसी बच्चा को दस्त का लक्षण दिखे तो उसे जिंक की गोली मात्रा के अनुसार देनी है और पीड़ित बच्चा को तुरंत पीएचसी भेजना है। मौके पर डा0 राजेंद्र प्रसाद सिंह, डा0 अमित कुमार जायसवाल यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, बीएचएम आशीष कुमार, जेएनएम...
पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने बाढ़ पूर्व तैयारी को ले कर किया नरकटिया गंज-सुगौली- रक्सौल रेलखंड का गहन नीरिक्षण, दिये कई निर्देश!

पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने बाढ़ पूर्व तैयारी को ले कर किया नरकटिया गंज-सुगौली- रक्सौल रेलखंड का गहन नीरिक्षण, दिये कई निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्व-मध्य रेलवे( हाजीपुर जोन) के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा शुक्रवार को रक्सौल पहुंचे और निरीक्षण के बाद सम्भावित भारी वर्षा व बाढ़ पूर्व तैयारियों को ले कर कई आवश्यक निर्देश दिये। मिली जानकारी के मुताबिक,महाप्रबंधक श्री शर्मा ने संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन जायजा लिया ।उनके साथ समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे । महाप्रबंधक श्री शर्मा समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत मुजफ्फरपुर- नरकटियागंज--सुगौली -रक्सौल रेल खण्ड का निरीक्षण करते हुए रक्सौल पहुंचे थे।महाप्रबंधक श्री शर्मा के रक्सौल पहुंचने पर स्थानीय पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया। महा प्रबन्धक ने रक्सौल स्टेशन पर किसी तरह का औपचारिक निरीक्षण नहीं किया,लेकिन, स्पेशल ट्रेन से ही विंडो नीरिक्षण करते हुए निकल गए।इस दौरान रक्सौल स्ट...
पटना कस्टम व एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में भेलाही से 4 पिकअप पर लदा डेढ़ करोड़ का कपड़ा जब्त!

पटना कस्टम व एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में भेलाही से 4 पिकअप पर लदा डेढ़ करोड़ का कपड़ा जब्त!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र स्थित भारत नेपाल के भेलाही बॉर्डर पर गुरुवार को तस्करों और एसएसबी के बीच हुए हिंसक झड़प और हवाई फायरिंग के बाद पटना कस्टम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसबी ने पटना कस्टम के सहयोग से गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ शुरू की।पूछताछ के आधार पर एसएसबी और कस्टम के संयुक्त कार्रवाई में भेलाही स्टेशन के पास एक मैरेज हॉल से बड़ी मात्रा में तस्करी का कपड़ा जब्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भेलाही स्थित हरिओम कॉम्प्लेक्स के समीप पटना से आई कस्टम की टीम व एसएसबी के संयुक्त छापेमारी में पिकअप सहित भारी मात्रा में कपड़ा जब्त किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसबी के कमांडेंट विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी है। जिसमें चार पिकअप पर लदे कपड़ा को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया क...
भारत सरकार ने फिर निभाया पड़ोसी धर्म, नेपाल आपदा सहायता हेतु दिए टेंट व वाटर प्रूफ बोट

भारत सरकार ने फिर निभाया पड़ोसी धर्म, नेपाल आपदा सहायता हेतु दिए टेंट व वाटर प्रूफ बोट

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत सरकार ने एक बार फिर पड़ोसी धर्म निभाते हर नेपाल को आपदा सहायता हेतु टेंट व वाटर प्रूफ बोट जैसी सामग्री प्रदान की है। नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के महा वाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने शुक्रवार को पर्सा के जिला के प्रमुख जिलाधिकारी पदाधिकारी (सी. डी. ओ.) उमेश कुमार ढकाल को बाढ़ समेत अन्य आपदा (दैविक प्रकोप) के लिए कुछ बड़ी टेन्ट तथा एयर प्रूफ वोट जैसी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान किए। दुतावास के सूचना अधिकारी सह व कौंसुल शशिभूषण कुमार ने बताया है कि हस्तांतरण का मुख्य कार्यक्रम काठमांडू में हुआ। भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के गृह मंत्री बाल कृष्ण खांड़ को दैविक प्रकोप के लिए टेन्ट तथा वाटर प्रूफ वोट उपलब्ध कराये हैं। यह उपहार भारत – नेपाल विकास साझेदारी सहयोग के अन्तर्गत नेपाल के लिए भारत सरकार द्वारा नियमित मानवीय सहा...
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किया ‘सुरंगों सावन’ मेला का आयोजन

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किया ‘सुरंगों सावन’ मेला का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk)।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल के तत्वाधान में शुक्रवार को शहर के बैंक रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में सावन मेला " सुरंगो सावन" का भव्य आयोजन किया गया।जिसका उद्देश्य समाज में परस्पर प्रेम व सौहार्द का वातावरण बनाना है । मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा श्रीमती वीणा गोयल सचिव सोनू काबरा ने संयुक्त रूप से बताया कि यह सावन का मेला लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है।इस दौरान मेला में आयी महिलाओं एवं नगर के गणमान्य लोगों ने लजीज व्यंजनों का भरपूर लुत्फ़ उठाया तथा विभिन्न स्टॉलों से जमकर मनपसंद सामानों की खरीददारी की । इस मौके पर मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा श्रीमती वीणा गोयल एवं सचिव सोनू काबरा ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य पर पिछले चार वर्षों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है । सुरंगों साव...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!