Saturday, August 8

ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल -भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बैद एक बार फिर बने वीरगंज महानगरपालिका के सद्भावना दूत,मिल रही बधाई!

नेपाल -भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बैद एक बार फिर बने वीरगंज महानगरपालिका के सद्भावना दूत,मिल रही बधाई!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। समाजसेवी अशोक बैद को वीरगंज महानगरपालिका ने अपने सद्भावना दूत नियुक्त किया है ।नेपाल के आर्थिक राजधानी शहर वीरगंज महानगरपालिका के नव निर्वाचित नगरप्रमुख राजेश मान सिह ने अशोक बैद को आज महानगरपालिका परिसर मे आयोजित एक समारोह के बीच नियुक्ति पत्र हस्तांतरण किया । श्री बैद की यह तिसरा कार्यकाल है ।ज्ञातव्य हो कि श्री अशोक बैद अभी नेपाल - भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष है । वे वीरगंज उधोग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष रह चुके है जिनके भागीरथ प्रयास से वीरगंज के सर्वांगीण विकास के लिए नेपाल के पांच पूर्व प्रधानमंत्रियों का वीरगंज शिखर सम्मेलन हुआ था । वे कई महत्वपूर्ण सामाजिक संस्थाओं के उच्च पदों पर रहकर सेवा कर रहे हैं ।महानगरपालिका द्वारा प्रदत्त पत्र में विगत में श्री बैद द्वारा किया गया आर्थिक, सामाजिक एवं पूर्वाधार विकास कार्य का उच्च मूल्यांकन किया गया है ।उस अव...
वीरगंज में बनेगा प्राकृतिक चिड़िया खाना,वन मंत्री प्रदीप यादव के निर्देश पर 8 सदस्यीय कार्य दल गठित!

वीरगंज में बनेगा प्राकृतिक चिड़िया खाना,वन मंत्री प्रदीप यादव के निर्देश पर 8 सदस्यीय कार्य दल गठित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
-कार्य दल को 10 दिनों में सौंपनी है रिपोर्ट,एक माह में शुरू होगा कार्य- - बैठक में सीएम लाल बाबू राउत व मेयर राजेश मान सिंह ने भी दिया सहयोग का आश्वासन रक्सौल।(vor desk  )।वीरगंज में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए प्राकृतिक चिडीयाखाना बनेगा।यह ललितपुर के बाद नेपाल का सबसे बड़ा चिड़ियाखाना होगा।इसकी तैयारी शुरू हो गई है।इसके लिये वन तथा वातावरण मन्त्री प्रदीप यादव के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित हुई,जिसमे मधेश प्रदेश के सीएम लालबाबू राउत व वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह  समेत अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारी शामिल थे। सीएम राउत ने इसके लिए भूमि व बजट समेत हर सम्भव सहयोग का संकल्प जताया।वहीं,वन मंत्री श्री यादव के निर्देश पर वीरगंज में चिड़िया खाना स्थापना के लिए सम्भाव्यता अध्ययन हेतु वन मन्त्रालय द्वारा मंगलवार को 8 सदस्यीय कार्य दल गठित किया गया है।...
वीरगंज में 41 लाख 55 हजार रुपये नेपाली मुद्रा के साथ रक्सौल का युवक पकड़ाया

वीरगंज में 41 लाख 55 हजार रुपये नेपाली मुद्रा के साथ रक्सौल का युवक पकड़ाया

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk  )।जनकपुर प्रादेशिक पुलिस व वीरगंज पुलिस टीम ने 41 लाख 55 हजार रुपये अवैध नेपाली मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक को पकड़ा  है।बुधवार की सुबह वीरगंज महानगर पालिका के वार्ड 16 अंतर्गत रजत जयंती चौक से गुप्त सूचना पर चलाये गए अभियान में ऊक्त बरामदगी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल से वीरगंज की ओर जा रहे हीरो होंडा ग्लैमर संख्या बीआर 5 एन 0238 को रोक कर जांच की गई।जिसमें रकम सीट व टँकी में छुपा कर रखे गए अवस्था मे बरामद हुई। पुलिस का मानना है कि यह अवैध रकम हुंडी का है।पकड़े गए युवक की पहचान रक्सौल के वार्ड 11 निवासी राकेश कुमार ( 25 वर्ष  ) के रूप में हुई है।इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रह्लाद कार्की ने बताया की बरामद रकम का वैध स्तोत्र नही बताने के बाद मामले में जांच पड़ताल के साथ ही बैंक एवं वित्तिय अ...
एएसएफ नियंत्रण को ले कर सुअरों के ‘कलिंग’ का काम पांचवे दिन भी जारी,अब तक मारे गए 55 सुअर

एएसएफ नियंत्रण को ले कर सुअरों के ‘कलिंग’ का काम पांचवे दिन भी जारी,अब तक मारे गए 55 सुअर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।अफ्रीकी स्वाइन फीवर की पुष्टि के बाद पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में पांचवे दिन  भी सुअरों की कलिंग का कार्य जारी है।इस क्रम में अभियान में चौथे दिन बुधवार को कुल 9 सुअरों की कलिंग की गई।इससे पहले तीन दिनों में 46सुअरों को अभियान के तहत कलिंग की गई थी।अब मारे गए सुअरों की संख्या 55 पहुंच गई है। अभियान का नेतॄत्व कर रहे डीसीएलआर राम दुलार राम ने बताया कि पशुपालन विभाग ,प्रशासन व नगर परिषद की टीम पूरे दिन रक्सौल के वार्ड  7 व 9 समेत विभिन्न मुहल्लों में खोज अभियान चला कर सुअरों को पकड़ी और कलिंग की गई। वहीं,अफ्रीकन स्वाइन फीवर की रोक थाम के तहत  नगर परिषद द्वारा पटना से आये विशेषज्ञ चिकीत्सकों की टीम के देख रेख में प्रभावित क्षेत्रों के सैंनिटाजेशन का कार्य शुर...
प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी मिथिलेश मेहता का हुआ स्थानांतरण,विदाई समारोह आयोजित!

प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी मिथिलेश मेहता का हुआ स्थानांतरण,विदाई समारोह आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बुधवार को रक्सौल प्रखंड कार्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रक्सौल के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मिथिलेश कुमार मेहता के स्थानांतरण पर विदाई दी गई। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्री मेहता का स्थानांतरणरक्सौल से छपरा एकमा प्रखंड में किया गया है। विदाई समारोह में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के कार्यकाल एवं उनके व्यक्तित्व एवं कार्य के प्रति संवेदनशीलता और इमानदारी की विस्तारपूर्वक पदाधिकारी व कर्मचारियों ने प्रकाश डाला। सम्बोधित करते बीडीओ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्दीप सौरभ ने कहा कि श्री मेहता हमेशा एक अच्छे पदाधिकारी और हर दिल अजीज पदाधिकारी बनकर प्रखंड परिसर में काम करते रहे।इनका कार्यकाल हमेशा कर्मियों के बीच एक मिसाल बन कर रहेगी उन्होंने कहा कि इन्होंने प्रखंड परिसर में अपना महत...
दरभंगा-रक्सौल -अजमेर स्पेशल ट्रेन का हुआ उद्घाटन,श्री कृष्ण जन्मभूमि व अजमेर दरगाह की होगी सीधी यात्रा!

दरभंगा-रक्सौल -अजमेर स्पेशल ट्रेन का हुआ उद्घाटन,श्री कृष्ण जन्मभूमि व अजमेर दरगाह की होगी सीधी यात्रा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।2014 के बजट में घोषित दरभंगा-अजमेर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हुई।अब मिथिला व चम्पारण के लोगों के लिए अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाना और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के दर्शन करना आसान हो गया है। आपको अमर प्रेम की निशानी आगरा का ताजमहल देखना है या फिर कोटा में पढ़ाई के लिए जाना हो, सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध हो गई है। फिलहाल इस स्पेशल ट्रेन दरभंगा स्टेशन पर ट् हरी झंडी दिखाकर समस्तीपुर डीआरएम आलोक अग्रवाल और वीडियो कांफ्रेंलिंग से दिल्ली से जुड़े दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर ने रवाना किया। यह ट्रेन सीतामढ़ी- -रक्सौल और नरकटियागंज के रास्ते आगरा, मथुरा और जयपुर होते हुए अजमेर तक जाएगी। फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। इस ट्रेन से मथुरा जा रहे रक्सौल के एक यात्री ने बताया कि पहले मथुरा जाने के लिए मुजफ्फरपुर और फिर गोरखपुर जाना पड़त...
मिथिला एक्सप्रेस में टीटीई पर रौब गांठने वाला फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार !

मिथिला एक्सप्रेस में टीटीई पर रौब गांठने वाला फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुगौली। (vor desk )।सुगौली रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ी संख्या 13022 मिथिला एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-4 में खुद को सीबीआई में होने का हनक दिखाते हुए टीटीई पर रोब दिखाने वाले फर्जी सीबीआई अधिकारी को रेल पुलिस ने दबोचा है। उसने रेल का स्कॉट कर रहे जवानों से भी तू तू मैं की।मामला झड़प तक पहुंच गया। जिसके बाद रेलकर्मियों ने इस घटना की सूचना रेल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची रेल पुलिस मामले की पूरी जानकारी ली और युवक के सीबीआई में होने की पूरी तहकीकात की। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। जिसकी पहचान झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिला के पूर्वी सिंहभूमि के आदर्श नगर निवासी जिसका वर्तमान पता ढाका थाना के विसरैया का शत्रुघन कुमार के रूप में कि गई है। रेल पुलिस ने उसके विरूद्ध कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामले की पुष्टि रेल थानाध्यक्ष विवेकानन्द प्रसाद ने करते हुए बताया कि जांच में उस...
मदरसा टीचर असगर अली निकला ‘जेएमबी’ के टेरर मॉड्यूल का सदस्य,भोपाल मामले में एनआइए ने लिया ट्रांजिट रिमांड पर !

मदरसा टीचर असगर अली निकला ‘जेएमबी’ के टेरर मॉड्यूल का सदस्य,भोपाल मामले में एनआइए ने लिया ट्रांजिट रिमांड पर !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।चम्पारण में 'पीएफआई' के बाद 'जेएमबी' मोड्यूल की सक्रियता का खुलासा हुआ है।जेएमबी के टेरर मोड्यूल के सदस्य के रूप में मदरसा टीचर मौलाना मुफ़्ती असगर अली की पहचान हुई है।असगर के इंटरनेशनल कनेक्शन होने के भी संकेत मिले हैं।'यूएपीए' के तहत गिरफ्तार हुए असगर को एनआईए द्वारा ट्रांजिट रिमांड पर ले कर पूछ ताछ में जुटी है,जिससे कई खुलासों की संभावना है।एनआइए सूत्रों का कहना है कि मौलाना मुफ्ती असगर अली मुस्लिम युवकों को ऑन लाइन माइंड वॉश काम करने का करता था और यह लगातार जिहादी बना रहा था। इस बाबत पूर्वी चंपारण एसपी डॉ कुमार आशिष ने मीडिया को बताया है कि लखनऊ से एनआईए की टीम आई थी और ढाका से मदरसा के शिक्षक को गिरफ्तार करके ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जा रही है। मार्च महीने में यूएपीए के तहत मामला दर्ज हुआ था। जिसमें छह लोगों की गिरफ्तारी पूर्व में है चुकी है। असगर ...
एएसएफ नियंत्रण हेतु  नेशनल एक्शन प्लान के तहत तीन दिनों में मारे गए 46 सुअर!

एएसएफ नियंत्रण हेतु नेशनल एक्शन प्लान के तहत तीन दिनों में मारे गए 46 सुअर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(  vor desk )।अफ्रीकन स्वाइन फीवर के रोक थाम व नियंत्रण को ले कर डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर टीम द्वारा तीसरे दिन भी सुअरों की कलिंग जारी रही।इसके लिए रोग के फैलाव के केंद्र बिंदु वार्ड 7 अहरिवा टोला के महा दलीत बस्ती समेत इंफेक्टेड जोन में सुअरों को पकड़ने के लिए विशेष खोज अभियान चलाया गया ,जिसके लिए क्षेत्र को चार सेक्टर में बांट कर टीम के नेतृत्व में नप के कर्मियों समेत 28  सफाई कर्मियों को लगाया गया था।  जिसके कारण सबसे ज्यादा सुअरो की कलिंग आज सम्भव हो सकी।रक्सौल नगर में विशेष नेशनल एक्शन प्लान के तहत मंगलवार को  कुल 25 सुअरो की कलिंग की गई। जानकारी के मुताबिक,इसमे नगर के मछली बाजार एरिया से 17 व तुमड़िया टोला से 2 यानी 18 समेत  वार्ड 19 व 24 समेत विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों से सुअरों की बरामदगी कर कलिंग की गई और उसका वजन कर लाभुकों को मुआवज...
लौकरिया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिला पुराना-खटारा एम्बुलेन्स,नाराजगी

लौकरिया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिला पुराना-खटारा एम्बुलेन्स,नाराजगी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।रक्सौल प्रखण्ड के लौकरिया स्थित हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर सह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  को खटारा एम्बुलेंस मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों व स्वास्थ्य कर्मियों में मायूसी है।बताते है कि केंद्र को नया  एम्बुलेन्स मिलने की सूचना से उत्साह था।लेकिन, इस केंद्र को मिले एम्बुलेन्स को रामगढ़वा पीएचसी को सौप दिए जाने व केंद्र को वहां के खटारा एम्बुलेन्स भेज दिए जाने से नाराजगी दिख रही है।केंद्र के प्रभारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि यहां के पुराने व जर्जर एम्बुलेन्स को जिला में वापस मंगा लिया गया था।बताते है कि नए अलॉटमेंट के तहत लौकरिया के लिए नया एम्बुलेन्स भेजे जाने की सूचना थी।लेकिन,ऐसा नही हुआ।खुद एसडीओ आरती ने भी कहा कि एक और एम्बुलेन्स मिलेगा।वहीं,रक्सौल अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि यह केंद्र एल वन के तहत डिलवरी सेंटर है।ऐसे ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!