कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्सौल में बहनों ने एसएसबी जवानों की कलाइयों पर बांधी राखी !
रक्सौल।(vor desk )।कारगिल विजय दिवस की स्मृति के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने शहीद जवानों को याद किया ।साथ ही भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में जुटे एसएसबी के जवानों और अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सलामती की कामना की। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल इकाई अध्यक्षा बीणा गोयल के नेतृत्व में सम्मेलन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एसएसबी 47वीं बटालियन हवाईअड्डा कैम्प के उप कमांडेंट मनोज कुमार, सब इन्स्पेक्टर रमेशचन्द्र नेगी, सहायक उप निरीक्षक हुकुमचंद,कुलदीप सिंह,मुख्य आरक्षी रवि दास सहित कई एसएसबी जवानों को रक्षासूत्र बांध कर गिफ्ट प्रदान किया। साथ ही उनकी दीर्घायु जीवन की कामना की।
उप कमांडेंट मनोज कुमार ने कहा कि बहुत अच्छा लगा इस सरहद पर भी हमारी चिन्ता करने वाली इतनी सारी बहने हैं। जो हमारी रक्षा के लिए राखी बांधी है। इसके लिए आभार व्यक...









