Sunday, August 9

ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल में 20 नवम्बर 2022 को केंद्र व राज्य सरकार के लिए एक ही चरण में होंगे चुनाव,चुनाव आयोग सक्रिय !

नेपाल में 20 नवम्बर 2022 को केंद्र व राज्य सरकार के लिए एक ही चरण में होंगे चुनाव,चुनाव आयोग सक्रिय !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।( vor desk )।नेपाल सरकार ने गुरुवार, 4 अगस्त को देश मे आम चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है।गुरुवार को देउबा सरकार ने आगामी 20 नवंबर 2022 यानी नेपाली तिथि के अनुसार मंगसिर 4 गते को संघीय और प्रांतीय चुनावों को आयोजित करने के अपने दृढ़ संकल्प की घोषणा की है। नेपाल मंत्रिमंडल की एक बैठक में चुनाव आयोग (ईसी) की सिफारिश के आधार पर 22 नवम्बर को चुनाव कराने का यह फैसला लिया गया था। सिफारिश के अनुसार, चुनाव निकाय के प्रबंधन के लिए लागत प्रभावी और आसान बनाने के लिए एक ही दिन यानी एक ही चरण में चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व में गठबंधन सरकार अब कार्यवाहक बन गई है और चुनावों की घोषणा के परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमर्थ है। मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया का दावा है कि चुनाव आयोग की तैयारी पूरी करने के लिए ...
भाजपा विधायक प्रमोद  सिन्हा के बड़े पुत्र शैलेश सिन्हा का उपचार के क्रम में निधन,शोक की लहर!

भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा के बड़े पुत्र शैलेश सिन्हा का उपचार के क्रम में निधन,शोक की लहर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के बड़े पुत्र शैलेश कुमार सिन्हा(42 वर्ष ) का निधन हो गया है।वे विगत कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली स्थित एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।इस बीच इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।इस खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल समेत गण मान्य लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।सूचना है कि दोपहर बाद शव पैतृक गांव हरैया पहुंचेगी,तदोपरान्त अंत्येष्टि कार्यक्रम सम्पन्न होगी। ...
रक्सौल में ‘ग्रो जीनियस प्ले स्कूल’ का हुआ उद्घाटन,आधुनिक व मनोरंजक तरीके से मिलेगी डेढ़ से तीन वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा!

रक्सौल में ‘ग्रो जीनियस प्ले स्कूल’ का हुआ उद्घाटन,आधुनिक व मनोरंजक तरीके से मिलेगी डेढ़ से तीन वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शहर के पंकज चौक स्थित शारदा कला केन्द्र गली में 'ग्रो जीनियस प्ले स्कूल' का उद्घाटन कार्यक्रम मंगलवार सम्पन्न हुआ।इंटी ग्रेटेड चेक पोस्ट ( रक्सौल )के प्रबन्धक प्रवीण कुमार के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन उपरांत फीता काट कर इसकी शुरुआत की गई। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्या सह निदेशिका शिखारंजन ने मुख्य अतिथि का स्वागत बूके देकर तथा अंगवस्त्रम देकर सम्म्मानित किया ।बताया गया कि डेढ़ साल से ले कर तीन साल के बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ साथ उनका क्षमता वर्धन करने को ले कर इस स्कूल का संचालन शुरू किया गया है।रक्सौल शहर में इस तरह का पहला प्रयोग है ,जिसकी सराहना अभिभाव भी कर रहे हैं।उद्घाटन समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि श्री प्रवीण कुमार ने स्कूल का निरीक्षण कर कहा कि भारत के अमृत महोत्सव वर्ष पर इस सीमाई शहर में प्ल़े स्कूल खोलना न केवल साहसिक बल्क...
डस्टी कार्गो ढुलाई मामले  को ले कर एडीएम पहुंचे रक्सौल, हाई मास्ट नेशनल फ्लैग के लिए किया स्थल निरीक्षण!

डस्टी कार्गो ढुलाई मामले को ले कर एडीएम पहुंचे रक्सौल, हाई मास्ट नेशनल फ्लैग के लिए किया स्थल निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रेलवे यार्ड से नेपाल के लिए शुरू होनेवाले डस्टी कार्गो ढूलाई कार्य को लेकर रविवार को देर शाम अपर समाहर्ता राजस्व पवन कुमार सिन्हा ने रक्सौल आईसीपी लिंक रोड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के परेउवा ढाला से लेकर आईसीपी तक सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सड़क के अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराने का निर्देश दिया। वहीं सड़क में लगे विद्युत पोल और सड़क किनारे के पेड़ों को शीघ्र हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। ताकि इस सड़क के माध्यम से डस्टी कार्गो ढूलाई में कोई परेशानी नहीं हो। बता दे कि 1 अगस्त से ही यह डस्टी कार्गो की ढुलाई इस आइसीपी लिंक रोड से होनी थी।लेकिन,कन्स्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा कार्य समय पर पूर्ण नही करने से अवरोध हो गया ,जिसको ले कर रोड कन्स्ट्रक्शन डिपार्टमेंट को अविलं...
6 मैग्नीट्यूड तीव्रता वाले भूकम्प के झटके से हिला नेपाल -बिहार, नेपाल के खोटाँग का मार्तिमबिर्ता था केंद्र बिंदु !

6 मैग्नीट्यूड तीव्रता वाले भूकम्प के झटके से हिला नेपाल -बिहार, नेपाल के खोटाँग का मार्तिमबिर्ता था केंद्र बिंदु !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/रक्सौल।( vor desk )। नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6 मैग्नीट्यूड मापी गई है।पूर्वी चंपारण समेत बिहार के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल से सटे मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी समेत भारत के कई राज्यों में सुबह 7.58 बजे धरती हिली।लोगों का कहना है कि उन्हें भी झटके महसूस हुए।हालांकि,यह झटका नेपाल की अपेक्षा बिहार में कम था। रविवार छुट्टी का दिन होता है।ऐसे में सुबह-सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर की ओर भागे। हालांकि, गनीमत रही कि भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।बताया गया है कि पूर्वी चंपारण में तकरीबन 30 सेकेंड तक का हल्का सा भूकम्प का झटका महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि सुबह 7.58 ब...
महावीरी झंडा व मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित,एसडीएम व एसडीपीओ ने किया राजदण्डी  हनुमान मन्दिर का निरीक्षण !

महावीरी झंडा व मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित,एसडीएम व एसडीपीओ ने किया राजदण्डी हनुमान मन्दिर का निरीक्षण !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*रक्सौल के राजडण्डी में 2 अगस्त को नागपंचमी पर लगेगा परम्परागत मेला,महावीरी झंडा पर पहुंचेगा गोल रक्सौल।(vor desk )। महाबीरी झंडा और मुहर्रम को शांति-सौहार्द के माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर रक्सौल थाना परिसर में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक एसडीएम आरती व एसडीपीओ चन्द्र प्रकाश के संयुक्त नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जहां जहां महाबीरी झंडा और मुहर्रम का आयोजन किया जाएगा,वहां 45 दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया गया।गोल में शामिल लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी गोल का नेतृत्व करने वाले लोगों को दिया गया।साथ ही अपील की गई है कि पर्व को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं।उवद्र्व फैलाने वालों को बख्शा नही जाएगा।किसी भी तरह के समस्याओं व अप्रिय घटनाओं की आशंका होने पर तुरन्त स्थानीय प्रशासन को सूचित करें, ताकि,समय रहते स्थिति प...
मानव व्यापार रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन ,जागरूकता रथ को किया गया रवाना

मानव व्यापार रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन ,जागरूकता रथ को किया गया रवाना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। अंतरराष्ट्रीय मानव व्यापार निषेध दिवस के अवसर एसएसबी 47 वीं बटालियन कमांडेंटविकास कुमार ने शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी के जागृति रथ को हरी झंडी दिखा कर क्षेत्र में रवाना किया।इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि मानव तस्करी एक संगठित एवं सुनियोजित अपराध है ।इससे हम सबको मिलकर निपटना होगा। जागरूकता रथ रक्सौल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची।जहां कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के परियोजना के तहत प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर (पूर्वी चंपारण) एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ((क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी, 47वीं बटालियन पंटोका )एवम चाइल्ड लाइन सब सेंटर रक्सौल के द्वारा मानव व्यापार, बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल दुर्ब्यापार, बाल श्रम रोकथाम हेतु सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा द्व...
गैंगवारः कुख्यात नेपाली क्रिमिनल अमित सिंह वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया, बिहार के कई थानों की पुलिस कर रही थी तलाश!

गैंगवारः कुख्यात नेपाली क्रिमिनल अमित सिंह वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया, बिहार के कई थानों की पुलिस कर रही थी तलाश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत आदापुर बॉर्डर पर कुख्यात नेपाली अपराधी की हत्या कर दी गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक,महुआवा थाना क्षेत्र के कोरैया गांव में शनिवार की अहले सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक नेपाली युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह शौच करने गये लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। मृत युवक की पहचान नेपाल केबारा जिला के फुलवरिया गांव के अमित सिंह (पिता- रंजीत सिंह) के रूप में की गयी है। गैंगवार या वर्चस्वमें गोली मारकर हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक का भारत एवं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। दर्जनों बाइक लूटने एवं नेपाल में खपाने में उसका नाम आया था। छौड़ादानो, आदापुर,दरपा सहित अन्य थाना क्षेत्र मेंबाइक लूट कांड में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। कई थानों की पुलि...
भाजपा द्वारा रक्सौल के श्री रामपुर में आयोजित हुआ लाभार्थी सम्मेलन,प्रवास पर आए पार्टी नेताओं ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां!

भाजपा द्वारा रक्सौल के श्री रामपुर में आयोजित हुआ लाभार्थी सम्मेलन,प्रवास पर आए पार्टी नेताओं ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में चल रहे देश भर के भाजपा पदाधिकारीगण का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम और संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए प्रवास रक्सौल विधानसभा में आए भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बिहार के प्रभारी रवि देसाई का भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो मनीष दुबे की अध्यक्षता में रक्सौल में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजयुमो द्वारा आयोजित श्रीरामपुर में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए रवि देसाई ने कहा कि भारत सरकार पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार करने के लिए समाज में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को ऊपर लाने का कार्य कर रही है ।सरकार द्वारा सुकन्या योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल पेंशन योजना आदि बहुत से योजनाओं की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है।केंद्र...
नेपाल जा रही गैस टैंकर एनएच 28 ए पर पलटी,चालक की मौत!

नेपाल जा रही गैस टैंकर एनएच 28 ए पर पलटी,चालक की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुगौली।( vor desk )।काठमांडु-दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 28 ए के रक्सौल -सुगौली खण्ड अंतर्गत अमीर खान टोला के पास गुरुवार की सुबह पुल के नीचे गैस टैंकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर चालक की मौत हो गई है। घटना की पुष्टि करते हुए सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गैस टैंकर बरौनी से पड़ोसी देश नेपाल जा रहा था। थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। उसने गैस टैंकर में फंसे हुए चालक के शव को टैंकर से बाहर निकाल लिया है। चालक की तथा गैस टैंकर की पहचान की जा रही है। गैस टैंकर पर लिखे फोन नंबर से टैंकर मालिक से संपर्क बनाया जा रहा है। फिलहाल चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टैंकर सुगौली की तरफ से रक्सौल की ओर जा रही थी। अ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!