आजादी के अमृत महोत्सव पर रक्सौल में मिनी मैराथन दौड़ आयोजित,दिव्यांग और थर्ड जेंडर ने भी लगाई दौड़!
रक्सौल।(vor desk)। आजादी के अमृत महोत्सव और बिहार दिवस के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन रक्सौल, डंकन अस्पताल के साथ-साथ अन्य सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से गुरुवार को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी आरती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत बाइपास रोड के आइके मॉडल स्कूल से की गयी।यहां से दो अलग-अलग वर्ग 5 किलोमीटर , 2 किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ को एसडीओ आरती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में धावक इसमें शामिल हुए,जो 18वर्ष से 70वर्ष की उम्र के थे।इसके साथ ही, व्हील चेयर के सहारे चलने वाले आठ दिव्यांगों के बीच भी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी।खास बात यह रही कि इसमें आठ थर्ड जेंडर भी शामिल हुए। आयोजन को संबोधित करते हुए एसडीओ आरती ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सभी के अंदर नयी तरह की ऊर्जा का संचार होता है।दौड़ स्वास्थ्य और जी...









