एसएसबी की डीजी रश्मि शुक्ला ने किया रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण ,इंडो नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा और तस्करी नियंत्रण के लिए दिए कई निर्देश
रक्सौल।(vor desk)। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक (डीजी) रश्मि शुक्ला (भा. पु. से.) ने शुक्रवार को रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सीमा की सुरक्षा को ले कर कई निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रक्सौल के पंटोका स्थित सशस्त्र सीमा बल 47वी वाहिनी का भी निरीक्षण किया।जहां महानिदेशक का स्वागत 47वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल में गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ किया गया। उसके बाद महानिदेशक रश्मि शुक्ला द्वारा रक्सौल आईसीपी का दौरा किया गया एवं वहां से हो रहे आवागमन तथा सुरक्षा का जायजा लिया गया। इस मह्त्वपूर्ण भ्रमण में उनके साथ पंकज कुमार दराड (भा.पु.से.), महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय पटना, सुनील कुमार ध्यानी उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बेतिया भी उनके साथ उपस्थित रहे। इस दौरान 47वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल द्वारा बीओपी धुपवाटोला मे सैनिक सम्मेलन का आयोजन किय...









