अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौल जंक्शन बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन, एजेंसी ने किया सर्वे शुरू!
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जायेगा।यहां हवाई अड्डा की तरह सुविधा मिल सकेगी।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौलवासियो को यह सौगात मिलने जा रही है।इसको ले कर रेलवे द्वारा अधिकृत एजेंसी ने सर्वे और डिजाइन बनाने का काम शुरू कर दिया है।
रक्सौल बॉर्डर टाउन है।इसके साथ ही रक्सौल से काठमांडू के लिए रेल मार्ग निर्माण की पहल चल रही है।जिसको देखते हुए भारत सरकार ने अमृत काल बजट में रक्सौल स्टेशन के विकास लिए राशि का प्रावधान किया है।जिसको ले कर आवश्यक कवायद शुरू हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक,रविवार से पुणे के मोनार्च नामक एजेंसी की टीम प्रारंभिक सर्वे के लिए काम शुरू किया है। मोनार्च के वरीय अभियंता मुकेश महाजन ने बताया की प्रारंभिक सर्वे शुरू की गई है।जिसके तहत नजरी नक्शा बनाने ,भूमि भवन की स्थिति ,रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया आदि के अधधतन स्थित और ...









