Sunday, August 9

ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसबी 47वीं बटालियन ने रक्सौल बॉर्डर से करोड़ो के ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवक को पकड़ा

एसएसबी 47वीं बटालियन ने रक्सौल बॉर्डर से करोड़ो के ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवक को पकड़ा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में लगे एसएसबी 47वी बटालियन ने रक्सौल बीरगंज मुख्य सड़क खंड से लगे रक्सौल वार्ड संख्या 7 स्थित प्रेम नगर के निकट पिलर नंबर390/14 के पास एक नेपाली नागरिक को 75ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ हिरासत में लिया है। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपया बताया गया है।एसएसबी 47बटालियन के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल के जनकपुर(धनुषा) निवासी मिश्री लाल सोनार के पुत्र संतोष साह (30)को एक अभियान के तहत नियंत्रण में लिया गया। जांच में उसके पास के झोला में छुपा कर रखे ब्राउन शुगर 75ग्राम बरामद हुआ,जो दो पैकेट में रखा गया था ।जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ और अग्रतर करवाई शुरू कर दी गई है। बताया कि आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए रक्सौल थाना को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है ।साथ ही पूछ...
नृत्य- गीत के बीच निकली नटराज सेवा संगम की राधा- कृष्ण झांकी ,रक्सौलवासियों को दी होली की शुभकामनाएं!

नृत्य- गीत के बीच निकली नटराज सेवा संगम की राधा- कृष्ण झांकी ,रक्सौलवासियों को दी होली की शुभकामनाएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk  )।होली रंगो का पर्व है।रंगो का यह पर्व रक्सौल में नटराज सेवा संगम की रंग बिरंगी  होली के बिना पूर्ण नही होती।जब तक सफेद कुर्ता पायजामा धारण करने के साथ केसरिया सफा बांधे ढोल मेंजीरे वाली टोली अबीर के समय नगर भ्रमण नहीं करती,यहां होली अधूरी मानी जाती है।सच कहें तो मूल्य ,परम्परा ,संस्कृति और साझा विरासत को उत्तर बिहार की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था 'नटराज सेवा संगम ' आज भी जीवंत किये हुए है। होली के अवसर पर संस्था द्वारा इस बार राधा कृष्ण की झाँकी निकाली गई।हालाकि, यह झांकी पूर्व की अपेक्षा सादगी पूर्ण व नृत्य गीत युक्त रहा।झांकी प्रेम और मिल जुल कर रहने का का संदेश देता दिखा । संस्कृति प्रेमी और समाजसेवियों का जत्था रंग -अबीर के साथ झूम रहा था। इसमें संस्था के अध्यक्ष सह नप के पूर्व सभापति ओमप्रकाश गुप्ता ,सचिव मदन कुमार गुप्ता समेत पेंटर पन्नालाल प्रसाद,ज...
रामचंद्र पौडेल बने गणतंत्र नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति,सुभाष चंद्र नेमवांग पराजित!

रामचंद्र पौडेल बने गणतंत्र नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति,सुभाष चंद्र नेमवांग पराजित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।(vor desk)। नेपाली कांग्रेस के वरीय नेता राम चंद्र पौडेल नेपाल के नए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार, उन्होंने 33 हजार 8 सौ 2 चुनावी वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग ने 15 हजार 5 सौ 18 चुनावी वोट हासिल किए। इसके अलावा नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार, संघीय संसद के 313 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया, जबकि प्रांत विधानसभाओं के 518 सदस्यों ने भी अगले राष्ट्रपति को चुनने के लिए चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया।यह मतदान काठमांडू के न्यू बनेश्वर में नेपाल के संसद भवन में हुआ। चुनाव आयोग ने हॉल में संघीय सांसदों और प्रांत विधानसभा सदस्यों के लिए दो अलग-अलग मतदान केंद्र स्थापित किए थे। नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल गुरुवार को नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए हैं। पोडेल ने नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (माओवादी सेंटर) सहित आठ दलों के...
पूर्वी चंपारण डीएम शीर्षत्त कपिल अशोक ने किया  मुखिया कलमा खातून व स्वच्छाग्रही युवती लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित!

पूर्वी चंपारण डीएम शीर्षत्त कपिल अशोक ने किया मुखिया कलमा खातून व स्वच्छाग्रही युवती लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला स्तर पर आदापुर की दो महिलाओं को सम्मानित होने का गौरव मिला है।इस सम्मान से नवाजे जाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को मोतिहारी के राधाकृष्णन भवन में शनिवार को उन्हे सम्मानित किया गया।इस सम्मान से प्रखंड की सबसे उम्रदराज मुखिया कलमा खातून व स्वच्छाग्रही युवती लक्ष्मी कुमारी नवाजी गई।खचाखच भरे सदन में डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने दोनों को बारी -बारी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।यह पुरस्कार पंचायत क्षेत्र में सुखा -गीला कचरा के नियमित उठाव,उसके निस्तारण और लोगों को स्वच्छता के प्रति विशेष जागरूकता के लिए मुखिया कलमा खातून को दिया गया। उक्त मुखिया को यह सम्मान पंचायत को स्वच्छ बनाने के साथ ही कचरा निष्पादन के लिए डब्लूटीई भवन के शीघ्र निर्माण कर कूड़े - कचरे के बेहतर निस्तारण के लिए मिया।वह...
रक्सौल में एनयूजेआई के बैनर तले होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का हुवा आयोजन

रक्सौल में एनयूजेआई के बैनर तले होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का हुवा आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
--पत्रकारों ने आपसी एकता व एकजुटता कायम रखने का लिया संकल्प,नशा मुक्त और सुखी होली पर बल रक्सौल (vor desk)।नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट इंडिया बिहार के रक्सौल अनुमण्डल इकाई के तत्वाधान में रविवार को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित वाई एस रिसोर्ट के सभागार में होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय पत्रकार अशोक कुमार सिंह,मनीष कुमार सिंह ,नेपाल के वरीय पत्रकार चन्द्रकिशोर झा,मुनेश राम,दीपक अग्निरथ,सोमेश्वर वर्मा,राजेश केशरीवाल ,नूतनचंद्र त्रिवेदी,डीएन कुशवाहा,गणेश शंकर,अनुज कुमार,नवीन सिंह,रविरंजन वर्मा,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ,सुबोध गुप्ता, धर्मेंद्र दुबे,प्रवीण कुमार,आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा व मुह मीठा करा होली की शुभकामनाये दी ।वही पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक...
बिहार विधान सभा में गूंजा रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के बदहाली का मुद्दा,विधायक प्रमोद सिन्हा को मिला सकारात्मक आश्वासन

बिहार विधान सभा में गूंजा रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के बदहाली का मुद्दा,विधायक प्रमोद सिन्हा को मिला सकारात्मक आश्वासन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में स्वास्थ्य क्षेत्र के बदहाली का मामला बिहार विधान सभा में गूंजा ,जिसके बाद रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है,वहीं,स्वास्थ्य महकमा के कान खड़े हो गए हैं।विभाग हरकत में दिखने लगा है कि व्यवस्था में सुधार कैसे हो। बता दे कि शुक्रवार को भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के व्यवस्था में सुधार का मसला बिहार विधान सभा में उठाया।उन्होंने व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि यह अस्पताल सघन आबादी के बीच में है और चार प्रखंड के लोग इलाज के लिए आते हैं।जहां चिकित्सको की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के कमी की वजह से ऑपरेशन,बच्चों और महिलाओं के साथ हड्डी रोग का इलाज नही हो पा रहा।पारा मेडिकल स्टाफ की कमी से टीकाकरण, प्रसव, दवा,जांच आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अल्ट्रासाउंड समे...
रक्सौल में रेलवे प्रशासन ने चलाया बुलडोजर,  स्टेशन रोड से कड़ी सुरक्षा के बीच हटाया गया अतिक्रमण,अभियान पर चर्चा परिचर्चा तेज!

रक्सौल में रेलवे प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, स्टेशन रोड से कड़ी सुरक्षा के बीच हटाया गया अतिक्रमण,अभियान पर चर्चा परिचर्चा तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शुक्रवार को रक्सौल स्थित स्टेशन रोड समेत रेलवे परिक्षेत्र में किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए रेल प्रशासन 'बुलडोजर एक्शन 'में दिखी। रेलवे प्रशासन के द्वारा अभियान चला कर रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।रेलवे के अधिकारी एएनई के मिश्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया गया। जिसमें रेलवे स्टेशन के सामने किए गए अतिक्रमण को कड़ी सुरक्षा के बीच हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय आरपीएफ व जीआरपी पुलिस टीम मुस्तैद दिखी।इस दौरान जेसीबी के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ।हालांकि कुछ अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण अभियान को देख अपने दुकान स्वयं हटा लिया। फोल्डिंग दुकान इसके जद में रही।अतिक्रमण हटाने के दौरान रेल अधिकारियों के द्वारा अतिक्रमण नहीं करने को लेकर कड़ी चेतावनी भी दी गयी।मौके पर आईओ डब्ल्यू शैलेंद्र झा, सुरेंद्र कुमार,...
घर से गायब बालक का शव पुआल के ढेर से बरामद,चचेरे भाई पर नशे में हत्या करने का लग रहा आरोप!

घर से गायब बालक का शव पुआल के ढेर से बरामद,चचेरे भाई पर नशे में हत्या करने का लग रहा आरोप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक के पिता चंद्र देव महतो ने बताया की उसका बेटा गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दरवाजे पर खेल रहा था, इसी बीच मेरे बड़े भाई देवचन महतो का 21 वर्षीय बेटा रविंद्र कुमार उर्फ आजाद महतो बुला कर ले गया, उसके बाद वह घर वापस नहीं आया। चंद्र देव ने बताया कि नेपाल से मजदूरी कर घर आया तो बेटा घर पर नहीं था, तब खोज  तलाश शुरू की गई, लेकिन अता पता नहीं चल सका।सुबह से फिर तलाशी शुरू की गई तो घर से कुछ दूरी पर पुआल का टाल रखा था।उसी में  उसका चेहरा नजर आया।मृत बालक के पीठ पर जख्म के साथ दांत काटने के निशान थे,वहीं,मुंह और नाक से खून रिस रहा था।शव मिलने के बाद घर में चीख पुकार मच गया, घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया, मौके पर पहुंची पुलिशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।पिता मजदूरी कर चलाते हैं घरमृतक आदर्श का पिता चंद्र देव  नेपाल बॉर्डर ...
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड 2022-23 के लिए एस.ए.वी. की छात्रा कोमल हुई चयनित!

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड 2022-23 के लिए एस.ए.वी. की छात्रा कोमल हुई चयनित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड 2022-23 में एस.ए.वी. की छात्रा कोमल ने सफलता पाकर रक्सौल तथा जिले का नाम रौशन किया है।पुरे भारत से करोडो प्रतिभागियों में एक लाख बच्चो का चयन हुआ है। भारत सरकार स्कूली बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बच्चों में छुपे प्रतिभा को बाहर लाने तथा विज्ञान के प्रति रुझान पैदा करने के लिए यह योजना शुरू की है। चयनित बच्चो को प्रमाण पत्र के साथ-साथ दस हजार रु. की प्रोत्साहन राशि दी जाती है/ इसके तहत पुरस्कार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रतिभागी के मॉडल को आई.आई.टी. और एन.टी.ए. जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों के मार्गदर्शन में राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाता है।यह कार्यक्रम स्कूलों के सृजनात्मक सोच वाले प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्र स्तरीय मंच प्रदान करता है।राष्ट्रीय ...
2024 में यूपीए के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से बनेगी केंद्र सरकार : डा0 अजय उपाध्याय

2024 में यूपीए के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से बनेगी केंद्र सरकार : डा0 अजय उपाध्याय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष सलाहकार डॉ अजय उपाध्याय का हुआ स्वागत रक्सौल।(vor desk)शहर के एक आवासीय होटल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष सलाहकार डॉ अजय उपाध्याय का बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल और गणमान्य लोगों के द्वारा दोशाला ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय प्रवक्ता सह छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष सलाहकार ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल को अनेकों सुविधाओं का अभाव है जिसमें मुख्य रूप से हवाई अड्डे का शुरुआत, ट्रेन परिचालन की कमी,सड़क मार्ग की कमी व्यापारियों के लिए सुरक्षा का अभाव मुख्य मुद्दा है साथ ही साथ यह भी कहा कि जिस प्रकार ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!