नेपाल के बाढ़ में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन
रक्सौल ।(vor desk)।नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास ने नेपाल की बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में फंसे अपने नागरिकों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास ने प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए अपने नागरिकों को तत्काल दूतावास में संपर्क करने की अपील की है।
भारतीय दूतावास के तरफ से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि नेपाल में आए भीषण प्राकृतिक आपदा में कुछ भारतीय नागरिकों के फंसे होने की जानकारी मिली है। देश के सभी प्रमुख राजमार्ग के बंद होने के कारण कई भारतीय पर्यटक रास्ते में ही फंसे हुए हैं। दूतावास ने कहा है कि बीच रास्ते में फंसे कुछ भारतीय नागरिकों के संपर्क में आने और उन्हें सुरक्षित काठमांडू लाने का प्रयास किया जा रहा है।
दूतावास ने कहा है कि नेपाल के सुरक्षाकर्मियों और राहत काम में जुटे सरकारी अधिकारियों के साथ समन्वय कर प्राकृतिक आपदा में फंसे भारतीय लोगों की सुरक्...









