रक्सौल एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने किया बाढ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण,पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण!
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौलएसडीओ शिवाक्षी दिक्षीत ने मंगलवार को अनुमंडल के रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत मंगलपुर पटनी पंचायत तथा नरकटिया विधान सभा क्षेत्र के छौड़ादानो और नरकटिया का निरीक्षण किया।बता दे कि कल सोमवार को नेपाल से निकलने वाली पहाड़ी नदियों का जल स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण उक्त पंचायत के स्थानीय ग्रामीणों के खेतों तथा घरों में पानी घुस गया था।
इसको ले कर एसडीओ सुश्री दीक्षित स्वयं बाढ़ के पानी में चलकर प्रभावित घरों तक पहूंची और पीड़ित परिवारों से भेट कर बाढ़ से होने वाले कष्ट और समस्या से अवगत हुई।तथा उन बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।मंगलपुर पंचायत में स्थानीय मुखिया अशोक कुमार सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया ।उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही आश्वस्त किया कि पीड़ितों को हर संभव मदद होगी।
...









