लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की मासिक बैठक में भव्य डाँडिया उत्सव मनाने का हुआ निर्णय
रक्सौल (vor desk)।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की मासिक बैठक क्लब अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स की अध्यक्षता में आयोजित स हुई।सभी लायन सदस्यगण की उपस्थिति में आम सहमति से निर्णय लिया गया की दिनांक 12 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार विजयादशमी के रोज रक्सौलवासियों की चिर प्रतीक्षित डाँडिया नाइट का आयोजन स्थानीय एस ए वी स्कूल, लक्ष्मीपुर के प्रांगण में संध्या 06 :00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक किया जाएगा।आगन्तुक डाँडिया प्रेमियों के लिए चटपटी हाई टी एवं लजीज स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ रात्रि डीनर की भी व्यवस्था रहेगी।आकर्षक साज सज्जा,मनमोहक रंग बिरंगी लाईट एवं कर्णप्रिय सुमधुर संगीत की भी व्यवस्था होगी।ये आयोजन लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा पिछले बीस वर्षों से लगातार किया जा रहा है।बैठक में क्लब सचिव लायन बिमल सर्राफ, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन, लायन गणेश धानोठिया,लायन नारायण रुँगटा, लायन शम्भु प्र...









