रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख कांता देवी के कार्यालय का उद्घाटन,संभाला पद- भार!
रामगढ़वा ।(vor desk )।रामगढ़वा प्रखण्ड की नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख कांता देवी व उपप्रमुख अवनीश पांडेय उर्फ अरविन्द पांडे ने शुक्रवार को पद भार सम्भाल लिया।
इससे पूर्व मन्त्रोच्चार के बीच फीता काटकर प्रमुख के कार्यालय का उद्घाटन किया गया।पंडित सत्येन्द्र मिश्रा व पंडित उमेश पाठक के द्वारा वैदिक रीति से विधिवत कार्यालय का उद्घाटन सम्पन्न कराया गया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख कांता देवी ने कहा कि प्रखंड के विकास के साथ भ्रष्टाचार मुक्त बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।विकास के मामले में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। प्रखंड कार्यालय में काम के लिए आने वाले लोग कोई समस्या होने पर सीधे मिले, त्वरित निदान की पहल होगी।
उप प्रमुख अवनिश पांडे उर्फ अरविंद ने कहा की प्रमुख व सभी पंचायत समिति सदस्यों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कर हम लोग विकास का कार्य करेगे।
इस म...