एईएस/ जेई के रोकथाम को ले कर अनुमंडल अस्पताल में विकास मित्रों और स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित, एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने दिए कई निर्देश
अस्पताल में नियंत्रण कक्ष 24x7 संचालित रखने का निर्देश
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल स्थित अनुमण्डलीय अस्पताल के सभागार में गुरुवार को एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित की अध्यक्षता में चमकी को धमकी के नारे के साथ एईएस/जेई के रोकथाम हेतु अनुमंडलस्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई।इस बैठक में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार एवं यूनिसेफ के एसएमसी डा धर्मेंद्र कुमार की उपस्थिति में रक्सौल ,आदापुर , छौड़ादानो,रामगढ़वा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,स्वास्थ्य प्रबंधक,आशा प्रबंधक,अनुमंडल के सभी विकास मित्र,यूनिसेफ़ के बीएमसी, कल्याण पदाधिकारी आदि को चमकी बुखार नियंत्रण की तैयारी,उपलब्ध सुविधा संसाधन और लक्षण -इलाज के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही चमकी को तीन धमकी ,यानी खिलाओ,जगाओ और अस्पताल पहुंचाओ के मूल मंत्र के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मिल जुल कर काम करने का निर्देश दिया गया।
...









