एसएसबी 47 की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एवं प्रयास संस्था के सहयोग से पश्चिमी चम्पारण की नाबालिग लड़की को किया गया रेस्क्यू,नेपाल ले जा रहा युवक धराया!
रक्सौल ।(Vor desk)।गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 47 वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम ने एक लड़की को रेस्क्यू किया है ।साथ ही एक युवक को नियंत्रण में ले कर जांच और करवाई शुरू की है।पकड़ा गया युवक पश्चिमी चम्पारण जिला के नौतन थाना क्षेत्र का रहने वाला है,जिसके मानव तस्करी में संलिप्त होने की आशंका के मद्देनजर पुछ ताछ जारी है।जानकारी के अनुसार रक्सौल बॉर्डर से सीमा पार नेपाल की तरफ़ जा रहे एक व्यक्ति के साथ एक नाबालिग लड़की को चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर रोकर पूछ ताछ किया गया तो लड़की व व्यक्ति द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर इसकी सूचना प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण को दिया गया। जब लड़की की काउंसिलिंग की गई तो पता चला कि गांव के ही किसी व्यक्ति से महीनों से स्कूल जाने के क्रम में बात चित के दौरान दोस्ती हुई थी लड़की ने बताई कि काल्पनिक नाम मनोज कुमार सिंह हमे अ...









