रक्सौल नगर परिषद का ऐतिहासिक फैसला: जाम-अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए 10 ‘नगर मित्र’ होंगे बहाल; अब सुबह-शाम होगी शहर की सफाई
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद (नप) कार्यालय में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में शहर के विकास और व्यवस्था को लेकर कई कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विधानसभा चुनाव के बाद हुई इस पहली बैठक का संचालन ईओ डॉ. मनीष कुमार ने किया, जिसमें नामित सदस्य के रूप में स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।शहर की सबसे बड़ी समस्या, जाम और अतिक्रमण से निपटने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए, बोर्ड ने विभागीय नियमानुसार 10 'नगर मित्र' की बहाली को मंजूरी दी। ये नगर मित्र विशेष रूप से शहर में यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों को हटाने और व्यवस्था बनाए रखने का कार्य संभालेंगे।वहीं, शहर की छवि बदलने के लिए साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पार्षदों के सुझावों पर सहमति जताते हुए, अब रक्सौल में दोनों समय (सुबह-शाम) सफाई कराई जाएगी। बेहतर और...









