रनिंग रुम में रेल अधिकारियों की लापरवाही से गई लोको पायलट की जान, एडीआरएम आलोक झा के नेतृत्व में हुई जांच के बाद तीन अधिकारी सस्पेंड!
रक्सौल ।(Vor desj)।समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल स्थित रनिंग रूम के अंदर एसी पाइप में लीकेज से फर्श पर पानी जमा होने के कारण फिसलकर लोको पायलट प्रमोद कुमार चौधरी की मौत मामले की जांच में दोषी पाए जाने के बाद तीन रेलवे अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। रनिंग रूम में सुविधाओं की कमी पाई गई और कई लापरवाही भी सामने आई ।मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू होने से खलबली है और करवाई का दायरा बढ़ सकता है।इस मौत को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है।
अब तक के जांच में सामने आया है कि बीते शनिवार को लोको पायलट प्रमोद कुमार चौधरी (41) की मौत एसी पाइप में लीकेज से फर्श पर गिरे पानी में फिसलने के कारण हुई थी। एडीआरएम आलोक कुमार झा की जांच रिपोर्ट में इसके लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर रेलवे के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबित होने वाले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (...









