अंबेडकर चौक रक्सौल में बाबासाहेब की प्रतिमा उपेक्षित, गोलम्बर निर्माण की उठी जोरदार मांग!
स्थानीय लोगों में नाराज़गी, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील।
रक्सौल।(Vor desk)। अंबेडकर चौक पर स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस उपेक्षा को खुलकर रेखांकित किया और इसे प्रशासनिक संवेदनहीनता करार दिया।स्थानीय नागरिकों एवं अंबेडकर ज्ञान मंच के सदस्यों ने कहा कि प्रतिमा के आसपास साफ–सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तथा सौंदर्यीकरण का अभाव स्पष्ट दिखता है। यह स्थिति उस महान विचारक और राष्ट्रनिर्माता के प्रति अनादर जैसी प्रतीत होती है, जिन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे की नींव रखी।
कार्यक्रम में यह मांग तेज़ी से उभरकर सामने आई कि अंबेडकर चौक को शीघ्र गोलम्बर (राउंडअबाउट) के रूप में विकसित किया जाए, ताकि यह स्थल न केवल सुरक्षित, सुव्यवस्थित औ...









