कोरोना से बचाव के लिए टिकाकरण हेतु पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण!
रक्सौल।(vor desk )। कोरोना वायरस से निपटने के लिए टीकाकरण का कार्य शुरू होने वाला है। जिसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सौल के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गर्इ। जिसमे कोविड 19 को देखते हुए सभी जीएनएम एएनएम आशा फैसिलेटर तथा सभी स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के सिंह के अध्यक्षता मे कोविड 19टीकाकरण को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई ।सरकार के गाइडलाइन के अनुसार जहां वैक्सीन दी जाएगी वहां तीन कमरे होने चाहिए। पहला वेटिंग रूम होगा, दूसरा वैक्सीनेशन रूम और तीसरा ऑब्जरवेशन रूम। तीनों जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। वैक्सीन देने वाली टीम में एक वैक्सीन ऑफिसर और चार वैक्सीनेशन कर्मी होंगे।टीकाकरण रूम में किसी महिला को वैक्सीन मिलते वक्त एक महिला स्टाफ मेंबर की मौजूदगी अनिवार्य होगी। गाइडलाइंस के अनुसार, टीकाकरण क...









