रक्सौल नगर परिषद में हुए विशेष टिकाकरण का डीडीसी ने लिया जायजा,कुल 4710 लोगों को लगा टिका!
निरीक्षण करते डीडीसी ,एसडीओ व अन्य
बारिश व जल जमाव के बीच भी दिखा उत्साह,3 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा टिकाकरण महा अभियान
रक्सौल।(vor desk)।जिला में चल रहे टिकाकरण महा अभियान के क्रम में शुक्रवार 02 जुलाई को रक्सौल नगर परिषद में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ।जिसमें केसीटीसी केंद्र व नगर में बने 25 टिकाकरण शिविर यानी कुल 26 केंद्रों पर 4710 लोगों का टिकाकरण हुआ।बारिश व जगह जगह जल जमाव के बीच उत्साह बरकरार रहा।स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अपन जोश और जज्बे का परिचय देते हुए प्रतिकूल मौसम के बीच लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए शाम 5 बजे तक टिकाकरण में जुटे रहे।
इधर,इस बीच एसडीओ आरती विशेष टिकाकरण की मॉनिटरिंग करते हुए भी रक्सौल नगर में शत-प्रतिशत टिकाकरण लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए 3 जुलाई से शुरू हो रहे टिकाकरण महा अभियान की तैयारी में जुटी रहीं।
इधर,डीडीसी कमलेश कु...









