‘खेला होबे’ की चर्चा के बीच नगर परिषद की स्थायी शशक्तिकरण समिति को सभापति उषा देवी ने किया भंग!
-नगर सभापति ने सशक्त स्थायी समिति को कर दी भंग
-रक्सौल एसडीओ को पत्र प्रेषित करने की सूचना
-पांच साल में चौथी बार अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी से माहौल गर्म
रक्सौल।(vor desk) ।'नगर परिषद रक्सौल में खेला होबे!'पश्चिम बंगाल के' खेला होबे' के तर्ज पर इस जुमले की चर्चा नगर में तेज है।सूत्रों की माने तो नगर परिषद की कुर्सी के लिए उठा पटक तेज हो गई है।अब सिर्फ एक साल ही कार्यकाल बचा है।लेकिन,यहां के पार्षद इस एक साल के मौके को अवसर में बदलने में कोई कोर कसर नही छोड़ते।तो,सत्ता के चार वर्ष का जवाब भी इसी अंदाज में देने की पिछले कुछ अर्से से परम्परा सी बन गई है।इसी बीच चर्चा है कि विक्षुब्ध गुट आगामी दिनों अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाला है।जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।बताते हैं कि मोर्चा बन्दी भी तेज है।शर्त भी रखी गई है कि कोई पार्षद यहां से 'लॉक डाउन'में कही नही जाएगा,'अनल...









