Monday, September 7

सीमांचल

डीएसपी सागर कुमार झा ने क्राईम मीटिंग में थानाध्यक्षों को दिए कई आवश्यक निर्देश

डीएसपी सागर कुमार झा ने क्राईम मीटिंग में थानाध्यक्षों को दिए कई आवश्यक निर्देश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।डीएसपी सागर कुमार झा ने क्राइम मीटिंग के तहत शनिवार को रक्सौल अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की बैठक की।जिसमे उन्होंने अनलॉक के तहत बाजारों में कोविड गाइड लाइंस का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इसके तहत मास्क जांच व वाहनों की चेकिंग के लिए लगातार अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।इसके साथ ही कोविन टिकाकरण में भी सहयोग के निर्देश दिये।वहीं उन्होंने नियमित गश्ती के साथ तस्करी नियंत्रण पर भी बल दिया।शराब व मादक पदार्थो की तस्करी व कारोबार के नियंत्रण के लिए अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। अनुमण्डल कार्यालय स्थित डीएसपी कक्ष में आईपीएस सह डीएसपी सागर कुमार झा ने अनुमंडल के सभी निरिक्षकों व थानाध्यक्षों को खास ताकीद की कि अपराधियो से सख्ती से निपटे। लंबित पड़े कांडों का शीघ्र निष्पादन करें। इसके साथ ही वारंटियों को पकड़ जेल भेजने में कोई ढिलाई नही होनी चाहिए।...
विश्व पर्यावरण दिवस पर रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने रक्सौल आइसीपी में किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने रक्सौल आइसीपी में किया वृक्षारोपण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवसायियों की हितैषी संस्था रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले कार्यकारिणी सदस्य रजनीश प्रियदर्शी के संयोजन में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसकी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने कहा कि चैम्बर द्वारा संपादित इस कार्यक्रम में आइसीपी के प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह विशेष अभिरुचि लेकर अपने सहकर्मियों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।साथ ही उन्होंने चैम्बर के पर्यावरण संरक्षण निमित्त कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उम्मीद प्रकट करते हुए कहा कि समय -समय पर चैम्बर द्वारा आयोजित ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में अपना भरपूर सहयोग देते रहेंगे।आइसीपी प्रबंधक श्री सिंह ने पर्यावरण दिवस की महत्ता को लेकर इस बात को रेखांकित किया कि पुरातन काल से पौधों...
जनप्रतिनिधियों का सहयोग न मिलने व टीम वर्क के अभाव में पिछड़ रहा ‘टिका एक्सप्रेस’ का लक्ष्य!

जनप्रतिनिधियों का सहयोग न मिलने व टीम वर्क के अभाव में पिछड़ रहा ‘टिका एक्सप्रेस’ का लक्ष्य!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-टिका एक्सप्रेस का लक्ष्य पूर्ण नही होने की स्थिति में बर्बाद हो रहा वैक्सीन डोज रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के ग्रामीण क्षेत्रों में 26 मई से 'टिका एक्सप्रेस ' 45 से ऊपर की उम्र के लोगों के टिकाकरण के लिए सक्रिय है,लेकिन, इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।ऐसे में प्रति दिन दो तीन डोज वैक्सीन नष्ट हो रही है,जो चिंता का विषय बना हुआ है।जबकि, एसडीओ आरती लगातार लोगों को जागरूक कर रही है।बता रही हैं कि यह टिका पूर्णतः सुरक्षित है।निःशुल्क है।कोई साइड इफेक्ट नही है।वहीं,आईसीडीएस की टीम भी जागरूकता अभियान में लगी है।बावजूद लक्ष्य पूर्ण नही हो पा रहा,जिसका कारण जन प्रतिनिधियों का सहयोग न मिलने के साथ ही 'टिका एक्सप्रेस' को बिना होम वर्क के फील्ड में भेज देना प्रतीत होता है।सबसे अहम है कि इनके लिए गांव तो निर्धारित है,लेकिन,सत्र स्थल निर्धारित नही है।ऐसे में दिक्कतें आनी स्वाभाविक ही है। ...
डंकन हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस की संदिग्ध मरीज मिली,स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट प्रेषित

डंकन हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस की संदिग्ध मरीज मिली,स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट प्रेषित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल बनाये गए डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर डंकन हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं।इससे चिकित्सको के माथे पर बल पड़ गए हैं।मिली जानकारी के मुताबिक,उक्त मरीज रामगढ़वा के पचौरी टोला की निवासी हैं।जो कोविड संक्रमित हुई थी।बताया गया है कि उक्त 45 वर्षीया महिला हॉस्पिटल के आईसीयू आइसिलेशन बेड पर है। उनके चेहरे पर सूजन,आंख में लाली और सर में तेज दर्द की शिकायत है।सूत्रों ने बताया कि ब्लैक फंगस के विशेषज्ञ चिकित्सक व आवश्यक दवा की कमी के कारण मरीज के इलाज की चुनौती है।वहीं,इस ब्लैक फंगस के पहले मरीज को डंकन रेफर करने की तैयारी में है,जबकि, परिजन रेफर कराने की बजाय यही बेहतर उपचार के लिए अड़े हुए हैं।इस बाबत पूछने पर रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने डंकन हॉस्पिटल में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के लक्षणयुक्त मरीज मिलने क...
एसडीओ आरती ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर किया जागरूक, कोविन टिका लेने की अपील

एसडीओ आरती ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर किया जागरूक, कोविन टिका लेने की अपील

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।ग्रामीण क्षेत्र में 45 से ऊपर के लोगों में कोविन टिका के प्रति जागरूकता लाने के लिए एसडीओ आरती लगातार मुहिम चला रही है।उनका फोकस ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही टिकाकरण का लक्ष्य पूरा करने पर है। इसी कारण पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक बस्तियों में उनका जागरूकता अभियान निरन्तर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने कड़ी धूप में सिरिसिया पंचायत के लौकरिया गांव, गाद बहुअरी पंचायत के तपसी परसौना गांव में टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया ।उन्होंने जागरूकता अभियान में उपस्थित ग्रामीणों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने हेतु प्रत्येक नागरिकों को टीका लेने की अनिवार्यता पर बल देते हुए कहा कि यह टिका पूर्णत सुरक्षित है।इसका कोई टीका साईड इफेक्ट नही है।यह निःशुल्क दिया जा रहा है।घर घर पहुंच कर सिनियर सिटीजन का टिकाकरण किया जा रहा है।इस क्रम में तपसी परसौना के धर्म ...
ऑनलाइन जमा होगा इग्नू का परीक्षा फॉर्म,जुलाई 2021 सत्र के लिए 15 जून तक होगा नामांकन!

ऑनलाइन जमा होगा इग्नू का परीक्षा फॉर्म,जुलाई 2021 सत्र के लिए 15 जून तक होगा नामांकन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के संक्रमण एवं उसके दुष्प्रभाव और लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए इग्नू द्वारा जून 2021 सत्रांत परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2021 तक कर दिया गया है। जो विद्यार्थी जून की सत्रांत परीक्षा में बैठने वाले हैं वे अपना परीक्षा फॉर्म अवश्य भर दे । छात्रों को सुविधा के लिए ऑनलाइन असाइनमेंट सत्रीय कार्य जमा करने की सुविधा भी 31 मई 2021 से बढ़ाकर 15 जून 2021 कर दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए केसीटीसी कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र केसीटीसी कालेज 46020 पर नामांकित सभी कार्यक्रमों के विद्यार्थी जिन्होंने ऑफलाइन यानि अध्य्यन केन्द्र पर असाइनमेंट, सत्रीय कार्य जमा नहीं किया है वैसे विद्यार्थी 15 जून 2021 तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। उसकी पूरी ...
सुमित गुप्ता बने प्लुरल्स पार्टी के रक्सौल प्रखण्ड के अध्यक्ष

सुमित गुप्ता बने प्लुरल्स पार्टी के रक्सौल प्रखण्ड के अध्यक्ष

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।युवा नेता सुमित गुप्ता प्लुरल्स पार्टी के रक्सौल ब्लॉक प्रेसिडेंट बनाये गए हैं। इसकी घोषणा आधिकारिक रूप से प्लुरल्स पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिनव भारती एवं जिला सचिव विकास केशरी ने की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमबीए(फाइनान्स ) कर चुके सुमित गुप्ता को यह दायित्व दिए जाने पर प्लुरल्स पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। इस घोषणा पर युवा छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। ...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया निर्माणाधीन अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण,अगस्त में उद्घाटन का लक्ष्य!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया निर्माणाधीन अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण,अगस्त में उद्घाटन का लक्ष्य!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल में बन रहे नये अनुमण्डल अस्पताल का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के का निर्माण कार्य की समीक्षा की।जिसमे उन्हें बताया गया कि कोरोना के कारण निर्माण कार्य थोड़ा धीमा होने के बाद अब फिर से पूरी रफ्तार में चल रहा है। इस क्रम में विधायक श्री सिन्हा ने कार्य करा रहे कनीय अभियंता ई0 हिमांशु कुमार से कार्य का प्रोग्रेस रिपोर्ट लिया साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से बात कर अगस्त तक हॉस्पिटल का उद्धघाटन करने का आदेश दिलवाया। इस मौके पर कनीय अभियंता ई0 हिमांशु कुमार ने संवेदक कम्पनी रामा एंड संस के वरीय अधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया।जिस पर अगस्त में हॉस्पिटल उद्घाटन का लक्ष्य के साथ निर्माण कार्य को और गति देते हुए पूर्ण करने का आश्वासन दिया गय...
एक ओर युवाओं में वैक्सिन के लिए मारा- मारी, दुसरी ओर रोज बर्बाद हो रहा वैक्सीन डोज!

एक ओर युवाओं में वैक्सिन के लिए मारा- मारी, दुसरी ओर रोज बर्बाद हो रहा वैक्सीन डोज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।एक ओर 18 से अधिक उम्र वालों के लिए कोविन वैक्सीन के लिए मारा मारी चल रही है।वहीं,दूसरी ओर 45 से अधिक उम्र वालो में काफी प्रयास के बावजूद जागरूकता की कमी से लक्ष्य पूर्ण करने में दिक्कतें आ रही है।इस कारण प्रति दिन कम से कम दो- तीन डोज वैक्सीन नष्ट हो जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल में केसीटीसी कॉलेज केंद्र के अलावे ग्रामीण व शहरी इलाकों के आंगनबाड़ी केंद्रों व टिका एक्सप्रेस द्वारा 45 से अधिक उम्र वालों को टिका लगाया जा रहा है।प्रति दिन चार से पांच सत्र स्थल पर टिकाकरण हो रहा है।इस क्रम में जागरूकता के अभाव में सत्र स्थल पर अपेक्षित संख्या नही पहुंच पा रही।बताते हैं कि नियम है कि एक वायल 10 लोगों के उपस्थित होने पर ही खोला जाना है, ताकि,डोज नष्ट नही हो सके।लेकिन, कई मामलों में कम लाभुकों के पहुचने पर भी वायल को खोलना पड़ रहा है,क्योंकि,इकट्ठे लोगो...
उप सभापति ने स्थाई सशक्तिकरण समिति की बैठक बुलाने को की थी पहल, सभापति ने भंग करने की कर दी अनुशंसा, मामला फंसा!

उप सभापति ने स्थाई सशक्तिकरण समिति की बैठक बुलाने को की थी पहल, सभापति ने भंग करने की कर दी अनुशंसा, मामला फंसा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल नगरपरिषद की मुख्य पार्षद उषा देवी के द्वारा सशक्त स्थायी समिति को भंग करने की अनुशंसा से स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है।एक ओर गुटबाजी साफ़ दिख रही है,तो,दूसरी ओर अब उप मुख्य पार्षद रोहिणी साह ने भी तलवार खींच ली है।इससे आने वाले दिनों में निश्चय ही उठा पटक तेज होने के संकेत मिले हैं।बता दे कि उप मुख्य पार्षद रोहिणी साह ने रक्सौल नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द को एक आवेदन पत्र सौंपा है, जिसमे मुख्य पार्षद उषा देवी पर यह आरोप हैं कि मुख्य पार्षद सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाने में असफल रहती हैं ।ज्ञात हो को विगत कुछ माह से मुख्य पार्षद के द्वारा सशक्त स्थायी समिति की बैठक नही कराई जा रही है । जिसको लेकर दिनांक 29 मई 2021 को उप मुख्य पार्षद के साथ साथ सशक्त स्थायी समिति के दो अन्य सदस्यों के द्वारा लिखित रूप में विगत बैठकों में लिए गए निर्णयों पर पूर्णव...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!