Monday, September 7

सीमांचल

वीरगंज पुलिस ने दो युवतियों की तस्करी के आरोप में भारतीय युवक व उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार, युवती बरामद

वीरगंज पुलिस ने दो युवतियों की तस्करी के आरोप में भारतीय युवक व उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार, युवती बरामद

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।युवतियों की कथित तस्करी के आरोप में एक भारतीय नागरिक व उसकी नेपाली पत्नी को वीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में वीरगंज बॉर्डर से दो युवतियों को बरामद किया गया है।बताया गया है कि उक्त दम्पति ने दो युवतियों ( उम्र 20 व 22 ) को कन्या पूजन के बहाने बांके( नेपाल गंज ) के एक मंदिर में पूजा के लिए ले गए और प्रलोभन दिया कि उन्हें पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।इसके बाद पैसा नही होने का बहाना किया।फिर किसी तरह उन्हें वीरगंज लाया।जहां से उन्हें बिहार के बेतिया ले जाया जा रहा था।इसी बीच वीरगंज पुलिस टीम ने समाजिक संस्था के वोलेंटियर के सहयोग से उन्हें धर दबोचा।इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के डीएसपी ओम प्रकाश खनाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवतियों को इनरवा पुलिस चौकी की टीम ने बरामद कर लिया है।जबकि, दोनो पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन...
जसपा हुई ओली मन्त्रिमण्डल में शामिल ,पर्सा जिला से लक्ष्मण लाल कर्ण व विमल श्रीवास्तव बने मंत्री,वीरगंज में हर्ष!

जसपा हुई ओली मन्त्रिमण्डल में शामिल ,पर्सा जिला से लक्ष्मण लाल कर्ण व विमल श्रीवास्तव बने मंत्री,वीरगंज में हर्ष!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नवम्बर में चुनाव की घोषणा के बीच अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।इस 17 सदस्यीय मन्त्रिमण्डल विस्तार में मधेशियों के जनता समाजवादी पार्टी( जसपा ) को भी शामिल किया है।जसपा ( महन्थ ठाकुर गुट )के कुल 8 कैबिनेट मंत्री पद और 2 राज्यमंत्री पद दिये गए हैं। तीन उप प्रधानमंत्री बनाये गए हैं।जिसमे जसपा के शीर्ष नेता राजेंद्र महतो को भी उप प्रधानमंत्री तथा शहरी विकास मंत्री बनाया गया है।वे इससे पहले भी अलग अलग समय मे वाणिज्य व आपूर्ति मंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री जैसे पद को सुशोभित कर चुके हैं ।लेकिन,उप प्रधानमंत्री पद पर पहली बार आरूढ़ हुए हैं।वहीं,इसमे पर्सा जिला के सांसद द्वय लक्ष्मण लाल कर्ण व विमल प्रसाद श्रीवास्तव को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।दोनो पहली बार मंत्री बने हैं।सम्विधान सभा मे ...
जीवन को बचाये रखने के लिए वृक्षारोपण के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है : डॉ. शलभ

जीवन को बचाये रखने के लिए वृक्षारोपण के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है : डॉ. शलभ

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरणविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने कहा कि जब जब मनुष्य और प्रकृति का तालमेल बिगड़ा, जब जब मनुष्य ने प्रकृति के तार को उसकी गुंजाइश से अधिक खींचने की कोशिश की, तब तब प्रकृति की लय टूटी। प्रकृति के साथ न चलकर उस पर विजय पाने की हमारी कोशिशों ने आज हमें विनाश के कगार पर खड़ा कर दिया है। अब तक जो तबाहियां दुनिया ने देखी है और जिस तबाही से दुनिया अभी गुजर रही है उससे बचने के लिए पूरी दुनिया को प्रकृति और पर्यावरण के आलाप को सुनना और समझना ही होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस कोरोना काल में ऑक्सीजन संकट से जूझ रही दुनिया को ऑक्सीजन के प्राकृतिक स्रोतों को बचाने और बढ़ाने की दिशा में सोचना होगा। वृक्षों को कटने से बचाना होगा और अधिक से अधिक नये वृक्ष लगाने होंगे। जीवन को बचाये रखने के लिए इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं...
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीओ आरती व डीएसपी सागर झा ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीओ आरती व डीएसपी सागर झा ने किया वृक्षारोपण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से हुआ वृक्षारोपण -कोविड केयर सेंटर के प्रांगण में भी हुआ वृक्षारोपण रक्सौल।(vor desk)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा सरकारी कार्यालयों के परिक्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया।इसमे एसडीओ कार्यालय, एसडीपीओ कार्यालय व इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के प्रांगण में वृक्ष लगाए गए। मानव जीवन की रक्षा व पर्यवारण को बचाने के उद्देश्य से हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए एसडीओ आरती व डीएसपी सागर कुमार झा आदि ने कहा कि पेड़ सुरक्षित रहेंगे, तो प्रकृति समृद्ध होगी और हम सुरक्षित रह सकेंगे ।इनदिनों पूरे विश्व में कोरोना को ले कर ऑक्सीजन के लिए त्राहि त्राहि कर रहा है। परन्तु ये पेड़-पौधे हमें मुफ्त व हर समय ऑक्सीजन देते हैं, जिससे यह जीवन संभव हो सका है। अतः हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधों को लगाकर इनका संरक्षण करना आवश्यक है। मौके पर एसडीओ आरती, डीएस...
‘कलमकारी’ से जुड़े युवाओं ने किया वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील!

‘कलमकारी’ से जुड़े युवाओं ने किया वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
‌ रक्सौल।( vor desk )।विश्व पर्यावरण दिवस पेड़ लगाकर मनाया गया। पूरे दिन सोशल मीडिया में हैशटैगवर्ल्ड एनवायरमेंट डे ट्रेंड हुआ। इस अवसर पर रक्सौल के एक उभरते स्टार्टअप कलमकारी के मेंबर्स के द्वारा पेड़ लगा कर युवाओं को प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया गया। मौके पर प्रियांशु पांडेय, सूरज गुप्ता,आशुतोष गिरि प्रियांशु प्रियम व अन्य मेंबर्स ने रेलवे पार्क व बाईपास रोड में पौधा लगाया।बता दें कि कलमकारी एक ओपन माइक स्टूडियो है ,जहां उभरते लेखक को सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया के सामने लाने का काम किया जाता है। यहां लेखक अपनी रचना को आकर पढ़ते हैं और उसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाता है। बहरहाल कलमकारी के संस्थापक नील सूर्यवंशी का यह कहना है की‌ आप अगर पर्यावरण कि‌ रक्षा नहीं कर सकते तो‌ आपको कोई अधिकार नहीं है पर्यावरण से अपेक्षा रखने की। आज‌ की यह कोरोना ...
विश्व पर्यावरण दिवस:सरिसवा नदी संरक्षण की दिशा में अब तक प्रत्यक्ष सफलता नही मिलने पर जताई गई चिंता!

विश्व पर्यावरण दिवस:सरिसवा नदी संरक्षण की दिशा में अब तक प्रत्यक्ष सफलता नही मिलने पर जताई गई चिंता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पर्यावरण की रक्षा से ही प्राकृतिक आपदाओं से जीता जा सकता है। उक्त बातें आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन की बैठक में बोलते हुए प्रोo डाo अनिल कुमार सिन्हा ने कहा। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत काली नगरी में संपन्न बैठक में पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया गया एवं आम नागरिकों सहित विशेषकर युवा वर्ग को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया ।बैठक की अध्यक्षता आंदोलन के अध्यक्ष प्रमुख पर्यावरणविद प्रोo डाo अनिल कुमार सिन्हा ने किया । बैठक में आंदोलन के उपाध्यक्ष स्वच्छता के सिपाही सुरेश कुमार, महासचिव प्रोo मनीष दूबे, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार कुशवाहा, मंत्री दुर्गेश साह एवं युवा सहयोग दल के अध्यक्ष संतोष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे । बैठक के पूर्व जागरूकता पैदा करने के लिए पांच गमलों में पौधा सांकेतिक रूप से लगाया गया ।बैठक को संबोधित करत...
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त  शर्मा के नेतृत्व में लगाए गए 33सौ पौधे,नर्सरी तैयार करने का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में लगाए गए 33सौ पौधे,नर्सरी तैयार करने का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी कैम्प में हुआ पौधारोपणरक्सौल।( vor desk )।सशस्त्र सीमा बल रामगढ़वा पंटोका द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2021 में 47 वीं वाहिनी एस एस बी को अपने कार्य क्षेत्र में 22000 पौधा लगाने का लक्ष्य दिया गया है I शनिवार को इसी कड़ी में कोविड- 19 को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण किया गया। जिसका शुभारम्भ एसएसबी 47 वीं वाहिनी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने किया।यह वृक्षारोपण कार्यक्रम 13 बाहरी सीमा चोकियों द्वारा अपने -अपने समवाय के कार्यक्षेत्र में उपस्थित अधिकारीयों/चौकी इन्चार्ज के देख रेख में हुआ। जिसके तहत 3300 बाल वृक्ष लगाया गया ।जिसमे मुख्यत: कचनार,पीपल,महोगनी,अर्जुन, करंज सागवान, पोपुलर, सेमल, जामुन इत्यादि बाल वृक्ष लगाये गए।इस अवसर पर कमांडेंट श्री शर्मा ने जवानों को जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण में ह...
थम नही रही शराब की तस्करी,नेपाली शराब की खेप के  साथ दो युवक को रक्सौल पुलिस ने किया गिरफ्तार

थम नही रही शराब की तस्करी,नेपाली शराब की खेप के साथ दो युवक को रक्सौल पुलिस ने किया गिरफ्तार

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत -नेपाल की खुली सीमा इन दिनों नेपाल की ओर से बन्द है, बावजूद शराब की तस्करी धड़ल्ले जारी है।इसी क्रम में रक्सौल पुलिस टीम ने शराब की एक खेप जब्त की है।इसमे लोकल ब्रांड के साथ अंग्रेजी शराब भी शामिल है। बताया गया है कि रक्सौल थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर के नेतृत्व में 28.88 लीटर नेपाली शराब बरामदगी की गई है। साथ ही दो कारोबारियों को पकड़ा है।इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी सागर कुमार झा ने बताया कि दोनों कोईरिया टोला निवासी मुन्ना प्रसाद व मंटू कुमार है। जिन्हें बस स्टैंड से पकड़ा गया है।जिनके खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। ...
सांसे हो रही है कम , आइये संकल्प करें मिलकर पेड़ लगाये हम:डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह

सांसे हो रही है कम , आइये संकल्प करें मिलकर पेड़ लगाये हम:डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।"सांसे हो रही है कम, आइये संकल्प करें मिलकर पेड़ लगाये हम!" उक्त बातें भारत विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर परिषद द्वारा रेलवे पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कही । श्री सिंह ने इस बात को रेखांकित किया कि परिषद द्वारा दो वर्ष पूर्व रेलवे पार्क के सौंदर्यीकरण व हरा भरा रखने का जिम्मा उठाया गया था। तब से लेकर आज तक परिषद के सम्यक प्रयास से न केवल पार्क की खूबसूरती बढ़ी है बल्कि शहर के लोगों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन चुका है ।आज इस दिवस पर रेलवे पार्क में जहां इसकी खूबसूरती और बढ़ाने के लिए कई सुगंधित फूल के पौधे लगाये गये। वहीं पार्क के बाहर स्टेशन रोड कई पौधे भी लगाये गये ।इस मौके पर रक्सौल स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा भ...
विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल इकाई ने किया रेलवे पार्क में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल इकाई ने किया रेलवे पार्क में वृक्षारोपण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल इकाई के बैनर तले रक्सौल रेलवे स्टेशन स्थित पार्क में सम्मेलन का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस मौके पर सीता गोयल ने बताया कि पार्क में रंग-बिरंगे एवं सुगंधित फूलों के पौधे लगाये गये साथ ही आक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधे भी लगाये गये । उन्होंने पर्यावरण दिवस की महत्ता पर अपने विचार रखा, साथ ही यह भी बताया कि वृक्षारोपण करके किस प्रकार हम अपनी प्रकृति को सुरक्षित कर कोरोना जैसी प्राणघातक महामारियों से अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। वहीं पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का संयोजक विनय अग्रवाल ने वृक्षों से मिलने वाले लाभों का उल्लेख किया ।कहा कि धरती का हरित श्रृंगार करें तो निश्चित रूप से न केवल प्रदूषण समाप्त होगा बल्कि दुनिया से महामारी का खात्मा होगा । इस मौके पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!