बिहार पृथ्वी दिवस पर एसडीओ सुश्री आरती व डीएसपी संजय झा ने किया वृक्षारोपण
रक्सौल।(vor desk)।बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य व आम लोगों को प्रेरित करने हेतु अनुमंडल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीओ सुश्री आरती ने पौधे लगाया और सन्देश दिया कि प्रकृति संरक्षण व पौधरोपण जीवन के लिए जरूरी है।
वहीं,डीएसपी संजय कुमार झा ने भी पौधारोपण कर लोगों को जागरूक किया और कहा कि पौधे के महत्व को समझना होगा।उन्होंने कहा कि हम पेड़-पौधे लगाकर आने वाले भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। मौके पर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आनंद प्रकाश के साथ अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ संदीप सौरभ, अंचलाधिकारी विजय कुमार व इंस्पेक्टर अभय कुमार आदि ने भी वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।
प्रकृति, जीवात्मा व पुण्य की दृष्टि से पौधरोपण श्रेष्ठ कर्म
रामगढ़वा । प्रकृति जीवात्मा,और पुण्य की दृष्टि से पौ...









