Sunday, September 6

सीमांचल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन- बान -शान से लहराया तिरंगा,कोरोना काल में  भी बही देशभक्ति की बयार!

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन- बान -शान से लहराया तिरंगा,कोरोना काल में भी बही देशभक्ति की बयार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल में जश्न- ए -आजादी:एसडीओ सुश्री आरती कुमार व डीएसपी संजय झा ने किया ध्वजारोहण! कोरोना संक्रमण को ले कर सोशल डिस्टेंस के अनुपालन पर दिखा जोर,गूंजता रहा वन्देमातरम ! रक्सौल।(vor desk )। 74 वीं भारतीय स्वतन्त्रता दिवस का जश्न रक्सौल में धूम धाम से मना।इस अवसर पर रक्सौल अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ सुश्री आरती ने ध्वजारोहण किया।तो,अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में डीएसपी संजय झा ने ध्वजारोहण किया। मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी गई।वातावरण राष्ट्र गान 'जन गण मन ..' के गायन के साथ गुंजित हो उठा।वंदेमातरम के नारे लगे।झंडोतोलन समारोह में गण्य मान्य लोग उपस्थित रहे। झंडोत्तोलन की शुरुआत एसडीओ सुश्री आरती के आवास पर 7: 50 से शुरू हुई।उसके बाद एसडीएम द्वारा ही अनुमंडल कार्यालय में 8:10 बजे व 8: 20 बजे डीएसपी संजय कुमार झा ने झंडोतोलन ...
डेडिकेटेड कोविड सेंटर बने डंकन हॉस्पिटल के आधा दर्जन स्टाफ कोरोना संक्रमित!

डेडिकेटेड कोविड सेंटर बने डंकन हॉस्पिटल के आधा दर्जन स्टाफ कोरोना संक्रमित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फाइल फोटो:डंकन होस्पिटल रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल के आधा दर्जन स्टाफ व उनके परिजन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को हुई कोरोना जांच में सभी संक्रमित पाए गए हैं।बता दे कि जिला प्रशासन द्वारा डंकन हॉस्पिटल को डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। बताया गया है कि बुधवार को डंकन हॉस्पिटल में 17 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट से हुई।जिसमें 10 लोग संक्रमित पाए गए।जिसमे आधा दर्जन संक्रमित डंकन के स्टाफ बताये गए हैं।इसकी पुष्टि रक्सौल के पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने की है।उनके मुताबिक,सभी का पता डंकन अस्पताल का है। सूत्रों ने बताया कि डंकन के आशिष प्रोजेक्ट के स्टाफ भी संक्रमित पाए गए हैं।बता दे कि उक्त प्रोजेक्ट द्वारा कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता व जरूरतमन्दों को मदद का कार्य भी किया जाता रहा है। बताया गया है कि डंकन हॉस्पिटल में पिछले...
लॉकडाउन अवधि के दुकान व आवासीय परिसर का किराया माफ करने की मांग, स्वच्छ रक्सौल ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

लॉकडाउन अवधि के दुकान व आवासीय परिसर का किराया माफ करने की मांग, स्वच्छ रक्सौल ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
फाइल फोटो:रणजीत सिंह व स्वच्छ रक्सौल संस्था के सदस्य रक्सौल।(vor desk )। कोरोना महामारी को लेकर जारी लॉकडाउन में दुकान बंद रहने से व्यापार प्रभावित हुआ है।व्यापारियों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है।उपर से मकान मालिक द्वारा किराया के लिए प्रत्येक माह दबाव बनाया जा रहा है। जिससे दुकानदारों की परेशानी बढ़ गयी है। बताया गया है कि रक्सौल बाजार में भी सभी व्यापारी परेशान हैं।कारोबार प्रभावित हुआ है।लेकिन,जो किराया के दुकान में व्यवसाय करते हैं अथवा किराया के आवासीय परिसर में रहते हैं।उनकी मुसीबत बढ़ गई है।वे किराया देने में अक्षम दिख रहे हैं।जिसको ले कर स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बुधवार को एसडीओ सुश्री आरती को एक ज्ञापन सौपा।जिसमे उक्त समस्या के समाधान की मांग की गई है।कहा गया कि लॉक डाउन की अवधि का किराया माफ किया जाना चाहिए।ज्ञापन में कहा गया है कि लॉक डाउन...
विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मना,राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मना,राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन रक्सौल प्रखंड के ग्राम कनना के रामजानकी मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें विहिप की स्थापना, उद्देश्य एवं कार्यकलापों पर विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही राष्ट्रीय एकता को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया गया।इस दौरान वरिष्ठ दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि विहिप की स्थापना 1964 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुम्बई के संदीपनी साधनशाला में हुई थी तथा इसका उद्घोष वाक्य है-हिंदवः सोदरा सर्वे नः हिंदू पतितों भवेत। मम दीक्षा हिंदू रक्षा मम मन्त्र समानता। अर्थात सभी हिन्दू सहोदर भाई हैं, उसमें कोई ऊँच नीच नहीं है। विहिप हिन्दू, संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अनवरत कार्य करते आ रहा है। इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में विहिप के जिला अध्यक्ष अधिवक...
संदिग्ध अवस्था मे विवाहिता की मौत,रामगढ़वा पुलिस ने शुरू की जांच

संदिग्ध अवस्था मे विवाहिता की मौत,रामगढ़वा पुलिस ने शुरू की जांच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत के बरैया टोला में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है ।घटना मंगलवार की रात्रि में घटित हुई है। पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बुधवार को बताया कि मृत महिला के मायके वालों की सूचना पर रामगढ़वा पुलिस मृत महिला के घर पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी ।वही ससुराल वालों द्वारा मृत महिला रीना देवी के शव को आनन फानन में जला दिया गया ।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत महिला के मायके वालों ने अभी तक कोई भी आवेदन नही दिया है ।पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक रीना देवी आदापुर के श्यामपुर चौक निवासी फेकू भगत की पुत्री थी जिसकी शादी अहिरौलिया के बरैया टोला निवासी छोटेलाल भगत से शादी हुई थी ।वही शव को जलाने के बाद ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए थे।( रिपोर्ट:शेेेख मेराज ) ...
नदियों के कटाव के कारण हरदिया गावँ पर खतरा,कटाव निरोधी कार्य मे जुटे संवेदक का अता पता नहीं!

नदियों के कटाव के कारण हरदिया गावँ पर खतरा,कटाव निरोधी कार्य मे जुटे संवेदक का अता पता नहीं!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लगातार बारिश व नदियों के कटाव के कारण रक्सौल प्रखंड के हरदिया गांव के ग्रामीणों के बीच खौफ है।नदियों के कटाव के खतरे से चैन छीन गई है। बताया गया है कि हरदिया कोठी गांव में विगत दिनों तीन नदियों बंगरी-सरिसवा-मंगरहिया में बाढ़ की वजह से भयावह कटाव को रोकने हेतु जलसंसाधन विभाग के द्वारा निविदा जारी की गई थी।जिसके तहत कटाव निरोधी कार्य शुरू हो गया था।लेकिन,अचानक संवेदक कार्य अधूरा छोड़ कर लापता हो गया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाह संवेदक द्वारा आनन फानन में घोर लापरवाही बरतते हुए बिना सुरक्षा व्यवस्था के ग्रामीण मजदूरों से कटाव-रोधी कार्य कराया गया।इस दौरान अपने घर का एकलौता पुत्र मजदूर लक्ष्मी प्रसाद चौरसिया की आकस्मिक मृत्यु नदी में कटावरोधी कार्य करने के दरम्यान नदी के तेज बहाव में दिनांक 30 जुलाई को डुबने से हो गई।तब से ही स्थानीय ग्रामीणों मे...
युवा राष्ट्रीय जनता दल के रक्सौल प्रखण्ड कमिटी का हुआ विस्तार!

युवा राष्ट्रीय जनता दल के रक्सौल प्रखण्ड कमिटी का हुआ विस्तार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) मंगलवार को स्थानीय राजद के अनुमंडलीय कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष युवा राजद सह प्रखण्ड प्रभारी सैफुल आज़म की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसका संचालन राज शर्मा ने किया। बैठक में प्रखण्ड के सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष की घोषणा की गई। साथ ही नवनियुक्त पंचायत अध्यक्षों को प्रमाण पत्र दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए सुरेश यादव ने सभी नवनियुक्त पंचायत अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की जो नीति रही है उसी के अनुसार कार्य करेंगे और पार्टी को एक मजबूत स्तम्भ प्रदान करेंगे। वहीं प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म ने कहा कि मुझे पूरा विश्वाश है कि हमारे सभी पंचायत अध्यक्ष सहित सभी सदस्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी के लिए कार्य करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बना...
एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान,सांस व प्रकृति की रक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी:पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा

एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान,सांस व प्रकृति की रक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी:पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पूर्व मंत्री सह जदयू नेता बीरेन्द्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ने अपने पैतृक निवास बथुअहिया में पौधरोपण किया।इस मौके पर श्री कुशवाहा ने नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अपने 6 हजार कार्यकर्ताओं को एक-एक पौधा देकर इस प्रकृति हितार्थ योजना को पूरा करने का संकल्प लिया। बताया गया कि इस कार्य का शुभारंभ उन्होंने अपने निज निवास बथुअहिया से किया तथा जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम की महत्ता को रेखाकित करते हुए सूबे के सीएम नीतीश कुमार के सपने को साकार करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है,जिससे हम जीवन के लिए सांस व प्राकृतिक सुरक्षा के लिए जीने की सौगात लेते है।दुनिया को जिस तरह तथागत की धरती सूबे बिहार ने जीने का वैज्ञानिक आधार दिया है उसी तरह नीतीश जी के इस महत्वा...
जनता दल यू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने किया वृक्षारोपण, कहा-पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना जरूरी!

जनता दल यू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने किया वृक्षारोपण, कहा-पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना जरूरी!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जल जीवन हरियाली अभियान को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर रक्सौल बिधानसभा के रक्सौल प्रखण्ड के 13 पंचायतों में जद यू कार्यकर्ताओं द्वारा 674 पेड़ लगाया गया । जद यू जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल के दिशा निर्देश में रक्सौल बिधानसभा के प्रभारी असलम खान हक्की,रक्सौल बिधानसभा प्रभारी प्रमोद पासवान,रक्सौल प्रखण्ड प्रभारी रामशब्द सिंह,प्रखंड अध्यक्ष डॉ0 सौरभ राव व नगर जद यू अध्यक्ष सुरेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही। प्रखंड अध्यक्ष सौरभ राव ने बताया की भेलाही में 160 , जोकीयारी में 70 , हरदिया में 65 ,लौकरीया में 55 , पलनवा जगधर में 50 पनटोका में 50 ,लक्ष्मीपुर में लक्ष्मणवा में 45, नोनेयाडिह में 42 , परसौना तपसी में 40 ,धनगढ़वाकौढ़ीहार में 40 , हरनाही में 32 पेड़, सीसवा में 15 ,पुरेन्दर...
बजरंग दल हिंदुस्तान के सदस्यो ने बिहार पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण

बजरंग दल हिंदुस्तान के सदस्यो ने बिहार पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।बजरंग दल हिंदुस्तान ने रविवार को बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर सभी सदस्यो ने अपने घर पर ही एक एक पौधा लगाया और संकल्प लिया की पृथ्वी के साथ पर्यावरण के संरक्षण तथा आने वाले कल को स्वस्थ्य एवं खुशहाल बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा। अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कुशाल कुशवाहा, मंकेशवर शर्मा,मुन्ना मौर्या, अभिषेक बरनवाल, कन्हैया रौनियार ,राजगौरव सिन्हा, अरविंद कुमार, राणाजीतेश कुशवाहा ने संकल्प किया कि लोगों को जागरूक करते हुए इसे अभियान के रूप में गति दी जाएगी। वही छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिपक कुशवाहा बताया कि पृथ्वी पर जीवों के अधिवास के साथ अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं ।किन्तु लोग असंतुलित ढंग से उपयोग कर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से उसका ह्रास कर रहें हैं जिसका प्रतिकूल प्रभा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!