भारत विकास परिषद रक्सौल की नई कार्यकारिणी गठित: रजनीश प्रियदर्शी बने अध्यक्ष, नरेश कुमार को सचिव की कमान
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के बैंक रोड स्थित एक आवासीय परिसर में गुरुवार को भारत विकास परिषद, रक्सौल शाखा के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु एक विशेष बैठक आयोजित की गई। परिषद के संरक्षक अवधेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से रजनीश प्रियदर्शी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे सेवानिवृत्त डीएसपी नरेश कुमार को सचिव और सुनील कुमार को वित्त सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
इस अवसर पर उत्तर बिहार प्रांत की ओर से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक के तौर पर प्रांतीय अध्यक्षा डॉ. पुतुल सिन्हा एवं प्रांतीय महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती धीरा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। रक्सौल ...









