रक्सौल ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली कटौती का 21जनवरी से28जनवरी तक का शेड्यूल जारी, कई इलाकों में 9 घंटे तक बाधित रहेगी आपूर्ति
रक्सौल।(Vor desk)। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। रक्सौल स्थित 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन में आवश्यक शीतकालीन रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते विभाग ने बिजली आपूर्ति बाधित रहने का विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि ग्रिड में होने वाले इस तकनीकी सुधार कार्य के कारण अलग-अलग फीडरों से जुड़े इलाकों की बिजली विभिन्न तिथियों पर बंद रहेगी।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सबसे लंबी कटौती 28 जनवरी को रक्सौल फीडर में होगी, जहाँ सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक यानी कुल 9 घंटे आपूर्ति ठप रहेगी। इसी प्रकार, 21 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अमोदेई और पलनवा फीडर की बिजली गुल रहेगी। 25 जनवरी को अमोदेई और पलनवा फीडर में ही सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली...









