नशा खुरानी गिरोह पर अंकुश में प्रशासन विफल,इस बार सत्याग्रह एक्सप्रेस में आंध्र प्रदेश का यात्री हुआ शिकार!
रक्सौल।(vor desk )।लम्बी दूरी की ट्रेनों समेत रक्सौल में नशा खुरानी गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है।रक्सौल में ऐसे लोग ट्रेनों से उतारे जा रहे हैं,जो लूटने के बाद बेहोशी की हालत में यहां पहुंच जाते हैं।
इसी क्रम में नशाखुरानी गिरोह के शिकार एक व्यक्ति को सत्याग्रह एक्सप्रेस से रेस्क्यू कर रक्सौल स्थित अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां ऊक्त व्यक्ति अर्द्ध बेहोशी की स्थिति में है।मिली जानकारी के मुताबिक,ऊक्त व्यक्ति की पहचान आंध्र प्रदेश के चोगा राव ( 56 ) के रूप में हुई है।वे सत्याग्रह एक्सप्रेस से आ रहे थे।इसी बीच गिरोह ने नशा खिला दिया और समान व नकदी उड़ा लिए।सोमवार की संध्या सत्याग्रह एक्सप्रेस से रक्सौल स्टेशन पर उतारा गया।और स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने जीआरपी पुलिस के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल की चिकित्सक दीप श्री लगातार इल...









