Tuesday, June 23

रक्सौल आसपास

एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर की कॉलेज परिसर की सफाई!

एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर की कॉलेज परिसर की सफाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor deek)।स्वामी विवेकानंद के 159वें जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश में युवा सप्ताह के रूप में मनाता रहा है।इसी के तहत दूसरे दिन गुरुवार को स्थानीय केसीटीसी कॉलेज में सफाई अभियान चलाया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने पूरे कैम्पस की सफाई की। संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज झा और छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष व एसडीएफ के प्रदेश सह संयोजक प्रशांत कुमार ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद हमसभी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं, उनके जीवन से हमे अपनी शक्ति के सम्यक प्रयोग की प्रेरणा मिलती है। विद्यार्थी परिषद भी स्वामी जी को अपना आदर्श मानकर उन्ही के बताए पदचिन्हों पर चलती है।इस सफाई अभियान कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकरणी सदस्य सूरज कुमार जिला प्रचार प्रमुख अंकित कुमार, गोलु कुमार, रंधीर कुमार,टार्जन,शाहिद,प्रिंस रौशन गुप्ता सूरज कुशवाहा आदि उपस्थि...
रक्सौल-दानापुर ईएमयू ट्रेन 14 जनवरी तक सुबह 8 बजे खुलेगी,15 व 16 जनवरी को 40 मिनट होगी विलंब!

रक्सौल-दानापुर ईएमयू ट्रेन 14 जनवरी तक सुबह 8 बजे खुलेगी,15 व 16 जनवरी को 40 मिनट होगी विलंब!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। पूर्व मध्य रेल के पाटलिपुत्र और पहलेजाघाट स्टेशनों के बीच रेलवे द्वारा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है. जिसके चलते कई ट्रेनों के परिचालन को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया है. साथ ही, कई ट्रेनों को री-शेड्यूल भी किया गया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पाटलिपुत्र और पहलेजाघाट स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कमीशनिंग के चलते 11.01.2022 से 16.01.2022 तक प्री-एन.आई./एन.आई. कार्य किया जाना है. इसके चलते इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.दिनांक 11.01.2022 से 14.01.2022 तक रक्सौल से प्रस्थान करने वाली ईएमयू ट्रेन संख्या 15515 रक्सौल-दानापुर एक्सप्रेस रक्सौल से अपने नियत समय 06.00 बजे के स्थान पर 08.00 बजे प्रस्थान करेगी। रक्सौ...
बालू लदी ट्रक के ट्रैक पर फंसने से नरकटियागंज वाया रक्सौल दरभंगा जाने वाली डेमू ट्रेन हुई विलंब!

बालू लदी ट्रक के ट्रैक पर फंसने से नरकटियागंज वाया रक्सौल दरभंगा जाने वाली डेमू ट्रेन हुई विलंब!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सुगौली रक्सौल रेलखंड पर बुधवार को थाना के शीतलपुर रेल ढाला पार कर रही बालू लदी ट्रक अचानक फंस गयी। जिससे नरकटियागंज वाया रक्सौल दरभंगा जाने वाली डेमू ट्रेन एक घण्टे तक खड़ी रही। सुगौली से सुबह 9.27 बजे खुलने के बाद रक्सौल जा रही डेमू सवारी गाड़ी 9.31 बजे शीतलपुर रेल ढाला पर पहुंची। ट्रेन के चालक ने फंसी ट्रक व बड़ी संख्या में उपस्थित भीड़ को देखते हुए गाड़ी रोक दी। जहां एक घंटे तक डेमू ट्रेन को ट्रक हटाने तक वहां खड़ा रहना पड़ा। इस बीच हावड़ा से रक्सौल जा रही मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन को करीब आधे घंटे तक रामगढ़वा में रोकना पड़ा। जिससे ट्रेन से यात्रा कर रहे सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, बालू लदी ट्रक को हटाने के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों ने जेसीबी मंगवा कर हटाने में मदद की। वहीं, सूच...
एसएसबी 71 वीं बटालियन ने 1 क्विंटल 60 किलो गाँजा के साथ दो तस्करों को पकडा !

एसएसबी 71 वीं बटालियन ने 1 क्विंटल 60 किलो गाँजा के साथ दो तस्करों को पकडा !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।इन दिनों भारत-नेपाल सीमा पर गाँजा की तस्करी तेज हो गई है।बढ़ती तस्करी को नियंत्रण के लिए 71 वी वाहिनी एसएसबी मुस्तैद हो गई है।एसएसबी की सीमाई चौकी कोरैया के जवानों ने गुप्त सूचना पर चलाये गए अभियान दौरान एक क्विंटल साठ किलो नेपाली गांजा सहित दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गुप्त सूचना पर नाका डाला गया था।इसी बीच शोर-गुल सुन जवान चौंकने हो गए और पूरी सतर्कता के साथ तस्करों को घेर लिया।एसएसबी जवानों को देख कुछ तस्कर गांजा के बंडल छोड़ अंधेरे का फायदा उठा नेपाली क्षेत्र में भाग गए,जबकि मौके से गांजा की भारी खेप के साथ दो तस्कर दबोच लिए गए। पकड़े गए तस्करों की पहचान जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी लालबाबू महतो (उम्र 30 वर्ष) व दूसरे तस्कर की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के ही जल्हां मंगलपुर निव...
एबीवीपी ने मनाया स्वामी विवेकानन्द की 159वीं जयंती,सप्ताह भर आयोजित होगा कार्यक्रम!

एबीवीपी ने मनाया स्वामी विवेकानन्द की 159वीं जयंती,सप्ताह भर आयोजित होगा कार्यक्रम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के 159वा जयंती के अवसर पर नगर के ब्लॉक रोड स्तिथ जे.पी रेसीडेंसी में पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इससे पूर्व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके बाद हुए सभा में अपने संबोधन में पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज झा(अध्यापक ) ने कहा की स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणा के केंद्र हैं। युवा ही भारत को विश्व गुरु के श्रेणी में पुनः खड़ा कर सकता है, ऐसा स्वामी जी का मानना था। स्वामी विवेकानंद ने सबके लिए बौद्धिक एवं नैतिक शिक्षा आवश्यक बताया था और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की ताकि सभी को समान शिक्षा प्राप्त हो सके।जिला प्रचार प्रमुख अंकित कुमार व नगर सह मंत्री सुभाष कुमार ने कहा कि अध्यात्म के प्रकाश पु...
भारत विकास परिषद ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती,व्यक्तित्व व कृतित्व पर हुई चर्चा!

भारत विकास परिषद ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती,व्यक्तित्व व कृतित्व पर हुई चर्चा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रेलवे पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रयासरत है परिषद : डॉ. राजेन्द्र रक्सौल ।( vor desk )। स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा ने उन्हें याद किया । कोरोना प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करते हुए जयन्ती समारोह का यह कार्यक्रम शहर के कौड़िहार चौक स्थित परिषद के कार्यालय में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ । वन्देमातरम गीत के बाद भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धा -सुमन अर्पित किया गया । प्रतिकूल मौसम के बावजूद कार्यक्रम में अधिकांश सदस्य शामिल हो अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की ।इस मौके पर परिषद के वरीय सदस्य अवधेश सिंह ने स्वामीजी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गहन प्रकाश डाला तथा उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी विवेकानंद पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक हैं ।स्वामी जी ने यह...
रक्सौल नगर परिषद : चूनौतियों के बीच प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी बने संतोष कुमार सिंह!

रक्सौल नगर परिषद : चूनौतियों के बीच प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी बने संतोष कुमार सिंह!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*गौतम आनन्द पर विभागीय कारवाई शुरू होने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी का पद चल रहा है प्रभार में *डीसीएलआर,लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भी रह चुके है प्रभार में रक्सौल।(vor desk)।करोड़ो के बूचड़ खाना घोटाला के बाद रक्सौल नगर परिषद सुर्खियों मे है।इस पर घोटाले का ऐसा काला धब्बा लगा है,जिसे मिटाना शायद सम्भव नही।इसके लपेटे में तत्कालीन चेयर मैन उषा देवी समेत डिप्टी चेयर मैन ,स्टीयरिंग कमिटी सदस्य के साथ ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रहे गौतम आनन्द तक आ चुके हैं।डीएम शीर्षत कपिल अशोक लगातार नगर परिषद कार्यालय पर नजर रखे हुए है।वहीं,निगरानी व न्यायालय की नजर भी इस पर है। जब से यह घोटाला सामने आया,डीएम ने जांच कमिटी गठित कर दी।तब से खुद श्री अशोक ही मोनिटरिंग कर रहे हैं।सीधे शब्दों में कहें,तो,वे-सख्त हैं।शायद यही कारण है कि लाख कोशिशों व पैरवी के बाद भी मामले में आरोपितो...
जब तक सभी वर्गों के व्यापारी एक सूत्र में नही बधेंगे तब तक शोषण नही थमेगा:द्वारिका

जब तक सभी वर्गों के व्यापारी एक सूत्र में नही बधेंगे तब तक शोषण नही थमेगा:द्वारिका

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk ) ।किसी भी समाज के लिए संगठन अति आवश्यक है और संगठन की एकता ही समाज की असली कुंजी है ।उक्त बातें जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सह व्यवसायी द्वारिका प्रसाद ने रामगढ़वा स्थित विवाह भवन परिसर में अयोजित वैश्य समुदाय के प्रखंड स्तरीय बैठक को सम्बोधित करते हुए मंगलवार को कही।अपने सम्बोधन के दौरान श्री प्रसाद ने कहा कि कोई भी सरकार बिना व्यापारियों के नही चल सकती है और सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारी को ही उठाना पड़ती है ।और जब तक सभी वर्गों के व्यापारी एक सूत्र में नही बधेंगे तब तक व्यवसायियों का शोषण होता रहेगा ।वही सभा को सम्बोधित करते हुए मुखिया धीरज कुमार ने कहा कि व्यवसायियों की हक व हकूक व मानसम्मान के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से आगामी रविवार को प्रखंड स्तरीय वैश्य समुदाय का संघ का गठन करने का निर्णय लिया गया ।बैठक के दौरान आगत अतिथियों ...
मेन रोड में बन रहे सड़क व नाले के निर्माण पर उठ रहे सवाल,प्रशासन का कराया गया ध्यानाकर्षण!

मेन रोड में बन रहे सड़क व नाले के निर्माण पर उठ रहे सवाल,प्रशासन का कराया गया ध्यानाकर्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर के मेन रोड में चल रहे सड़क और नाले के निर्माण कार्य से जुड़े कुछ आवश्यक विंदुओं की ओर बीते सोमवार को डॉ. स्वयंभू शलभ ने पत्र व मेल के माध्यम से डीएम मोतिहारी एवं एसडीएम रक्सौल का ध्यान आकृष्ट कराया।एसडीएम सुश्री आरती ने इन विंदुओं पर शीघ्र संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। डॉ. शलभ ने कहा कि यह निर्माण कार्य मानक के अनुसार नियमित रूप से चले और समय सीमा के भीतर पूरा हो यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। काम की धीमी गति के कारण यहां का जन जीवन अस्तव्यस्त बना हुआ है। बताया कि लोगों के घरों का जितना पानी रोज निकलता है और बरसात के दिनों में जितना पानी सड़क पर जमा होता है उसके लिए मुख्य सड़क के नाले की चौड़ाई और गहराई पर्याप्त होनी चाहिए और नाले की लेवलिंग ठीक होनी चाहिए। यदि नाले का डायमेंशन सही नहीं होगा या लेवलिंग सही नहीं होगी तो जल निकासी की समस्...
रक्सौल:एसिड लदे टैंकर के पलटने से मची अफ़रा-तफरी,करीब 15 घण्टे बाद स्थिती हुई नियंत्रित!

रक्सौल:एसिड लदे टैंकर के पलटने से मची अफ़रा-तफरी,करीब 15 घण्टे बाद स्थिती हुई नियंत्रित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित वायरलेस टॉवर के पास बैटरी एसिड लदा टैंकर संख्या एम आर09 एच जी 8046 अनियंत्रित हो कर पलट गया।घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई।हालांकि,यह टैंकर सड़क के किनारे पलटी,जिससे कोई बड़ी क्षति नही हुई । मिली जानकारी के मुताबिक,काठमांडु-दिल्ली राज मार्ग से लगे आइसीपी बाईपास रोड में लक्ष्मीपुर वायरलेस टॉवर के समीप सोमवार की देर रात्रि घटित इस घटना को ले कर आवाजाही भी प्रभावित हुई,क्योंकि, खेतों व सड़क पर बिखरे एसिड के कारण वातावरण में दम घोंटू गैस से लोग खौफ में थे।लोग आने जाने से परहेज कर रहे थे।बताते है कि टैंकर मध्य प्रदेश से आ रही थी,जो आइसीपी बाईपास रोड होते नेपाल जाने वाली थी।इसी बीच दुर्घटना हो गई।कहा जा रहा है कि धुंध के कारण यह दुर्घटना घटित हुई।जिंसमे टैंकर चालक बलराज सिंह के भी जख्मी होने की सूचना है।जिसे अस्पताल में भर्ती...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!