Wednesday, September 9

रक्सौल आसपास

आदापुर में रेडमेड दुकान में लाखों की चोरी,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

आदापुर में रेडमेड दुकान में लाखों की चोरी,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।आदापुर स्थित श्यामपुर बाजार में बुधवार की रात्रि एक रेडीमेड दुकान के पीछे का रोशनदान तोड़ अज्ञात चोरों ने करीब बारह लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली है। पीड़ित दुकानदार मुकेश कुमार रस्तोगी ने पुलिस को आवेदन समर्पित कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को समर्पित आवेदन पत्र में खुलासा किया गया है कि बुधवार की शाम करीब सात बजे पीड़ित व्यवसायी अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान एम कलेक्शन (रेडीमेड कपड़े की दुकान) को बंद कर आवास पर चला गया और नित्य की भांति गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि अंदर का सामान बिखरा पड़ा है और विद्युत कनेक्शन भी कटा हुआ है।साथ ही अंदर के सभी कमरे के ताले टूटे हुए हं तथा उसमें रखे दो लैपटॉप,गल्ला में रखे आठ लाख रुपये नकद सहित अन्य कीमती कपड़े आदि गायब हैं। दुकानदार का दावा है कि उसके कोलकाता खरीदारी करने जाने की जानकारी होने पर इस ...
लौरिया से लूटी गई कोल्ड ड्रिंक्स लदी ट्रक रक्सौल के जोकियारी चौक से बरामद!

लौरिया से लूटी गई कोल्ड ड्रिंक्स लदी ट्रक रक्सौल के जोकियारी चौक से बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लौरिया से बुधवार को लूट गये कोलडिंक्स लदे ट्रक को घटना के चौबीस के भीतर रक्सौल पुलिस ने शहर से सटे जोकियारी पंचायत के जोकियारी चौक के आगे से बरामद कर लिया। इसकी पुष्टि रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने किया। लूट की घटना की सूचना लौरिया पुलिस ने गुरुवार रक्सौल पुलिस को देते भारत नेपाल सीमावर्ती पुलिस को अलर्ट किया था।सूचना पर रक्सौल पुलिस सीमा क्षेत्र की घेराबंदी कर विभिन्न अपराधिक ठिकाने की मुआयना कर रही थी। इस बीच रक्सौल भेलाही घोड़ासहन नहर सड़क के जोकियारी चौक के आगे संदिग्ध अवस्था में एक ट्रक को लगा पाया गया।पुलिस ने जब उसकी छानबीन किया। तो ट्रक खाली लावारिस अवस्था में खड़ा पाया गया। जब नम्बर व फोटो मिलाया गया। तो वह लौरिया से लूटी गया ट्रक निकला।थानाध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि ट्रक को जब्त कर कानूनी कार्यवाही को लेकर लौरिया पुल से सम्पर्...
बीजेपी की 42 वीं स्थापना दिवस पर हुआ झंडोत्तोलन,विधायक प्रमोद सिन्हा के नेतृत्व में निकाली गई प्रभातफेरी

बीजेपी की 42 वीं स्थापना दिवस पर हुआ झंडोत्तोलन,विधायक प्रमोद सिन्हा के नेतृत्व में निकाली गई प्रभातफेरी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सांगठनिक जिला इकाई व नगर इकाई रक्सौल द्वारा सँयुक्त रूप से प्रभात फेरी आयोजित किया गया।इससे पहले शहर के कोइरिया टोला के त्रिलोकी नाथ मंदिर क्षेत्र में अवस्थित पार्टी कार्यालय में संगठन जिला रक्सौल के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के झंडा का झंडातोलन किया गया। इसके पश्चात क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शहर प्रभातफेरी निकाल भारत माता की जय, वंदे मातरम् व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इसके बाद विधायक श्री सिन्हा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्थापना दिवस पर लाइव सम्बोधन सुना और उन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।जिन्होंने अपने जीवन को त्याग, तपस्या, बलिदान दे कर राष्ट्र को समर्पित कर दिया।इस दौरान भाजपा व्यवसाय...
सरपंच सईदूर रहमान पर गोलीबारी के बाद मुर्गियां टोला के ग्रामीणों में दहशत!

सरपंच सईदूर रहमान पर गोलीबारी के बाद मुर्गियां टोला के ग्रामीणों में दहशत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के तिरूवाह के अधकपरिया पंचायत के मुर्गियां टोला निवासी सरपंच सईदुर रहमान को अपराधियो ने बुधवार की सुबह गोली मार दी।घटना पूर्वी व पश्चिम चंपारण के बॉर्डर इलाके के सरिसवा बाजार में घटित हुई।उनको मोतिहारी के रहमानिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है,जहां इलाज जारी है।इधर,सरपंच पर हुए गोलीबारी की घटना से मुर्गीया टोला के ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है ।ग्रामीणों में भय का माहौल देखा जा रहा है ।घायल सरपंच सईदुर के पिता हाजी हसनैन उर्फ सूफी अब अपने पुत्र के गोली का बदला लेने किसी भी हद तक जा सकते है ।चाहे परिणाम कुछ भी हो ।मुर्गियां टोला या आसपास के ग्रामीणों में इस बात का भय हो गया कि करीब तीन सालों से हत्या व गोलीबारी की मामला थम सा गया था ।जिसके बाद सभी लोग खाने कमाने में लग गए थे लेकिन बुधवार की अचानक सरपंच सईदुर पर चली गोली ने उक्त ...
प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में रक्सौल के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी राम बाबू यादव की हुई घर वापसी!

प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में रक्सौल के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी राम बाबू यादव की हुई घर वापसी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव को कांग्रेस द्वारा 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासन के बाद उन्होंने अब आरजेडी का दामन थाम लिया है।मंगलवार को जिले के कोटवा प्रखंड स्थित जसौली जमुनिया गांव में पूर्व विधायक यमुना यादव की 8 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने रामबाबू यादव को माला पहनाकर राजद की सदस्यता ग्रहण कराया। इसके बाद रामबाबू यादव ने कहा कि उनकी घर वापसी हुई है। जिससे जिले भर के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।इस दौरान राजद विधायक डॉ शमीम अहमद,पूर्व विधायक बबलू देव समेत अन्य मौजूद रहे।बता दे कि पूर्व में बतौर राजद प्रत्याशी राम बाबू यादव आदापुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं,जो,अब नरकटिया विधानसभा बन गया है। ...
कार व बाइक में भिड़ंत,दुर्घटना मे जख़्मी दो बाइक सवार की हालत गम्भीर

कार व बाइक में भिड़ंत,दुर्घटना मे जख़्मी दो बाइक सवार की हालत गम्भीर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल-सुगौली सड़क खण्ड के आमोदेई कस्बा टोला के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक,मंगलवार को एक कार व बाइक में भिड़ंत स्वरूप ऊक्त घटना हुई।जिंसमे सुगौली के छपवा अंतर्गत सुगावँ के सौरभ झा व दीपक झा गम्भीर जख्मी हो गए।दीपक झा की स्थिति काफी चिंताजनक बताई गई है।दोनो का इलाज रक्सौल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि रक्सौल से दोनो होंडा साइन बीआर 05एफ 9984 से लौट रहे थे,वहीं,विपरीत दिशा से एक उजला रंग की कार आ रही थी।जिसने ठोकर मार दी औऱ फरार हो निकला। स्थानीय लोगों ने दोनो को एक पिकअप में लाद कर रक्सौल स्थित अस्पताल में पहुंचाया।इधर,पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ...
अम्बेडकर ज्ञान मंच मनाएगी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती सह विश्व ज्ञान दिवस समारोह!

अम्बेडकर ज्ञान मंच मनाएगी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती सह विश्व ज्ञान दिवस समारोह!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।स्थानीय प्रखण्ड मुख्यालय में मंगलवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में आगामी 14 अप्रैल को अम्बेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती सह विश्व ज्ञान दिवस समारोह को मनाने का निर्णय लिया गया।इस कार्यक्रम में देश के प्रथम श्रम मंत्री बाबू जगजीवन राम के व्यक्तित्व व कृतित्वों पर भी उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी अपना विचार रखा तथा उन्हें देश की आजादी व नवनिर्माण में उनके योगदानों की प्रशंसा किया।इसके बाद बाबा साहेब के जयंती समारोह को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के लिए सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित हो,इसके लिए सहयोगात्मक भूमिका अपनाने की सलाह दी।मंच के संस्थापक मुनेश राम ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अपने महापुरुषों के विचारों व आदर्शो को अपनाकर ही सामा...
पूर्वी चंपारण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव,प्रशासन रही मुस्तैद!

पूर्वी चंपारण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव,प्रशासन रही मुस्तैद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
• प्रेक्षक, डीएम, एसपी व एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण रक्सौल।(vor desk)। बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाला चुनाव सोमवार शाम चार बजे संपन्न हो गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर श्रीनिवासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विधान परिषद चुनाव के लिए 97.84% मतदान दर्ज किया गया. चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।जबकि,पूर्वी चंपारण में 99.24 प्रतिशत मतदान हुआ।हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट मामले सामने आए पर कहीं कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इधर,पूर्वी चंपारण जिले में प्रेक्षक मयंक वरवड़े, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में 12 -पूर्वी चंपारण स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु रक्सौल अनुमंडल के छौड़ादानों प्रखंड अंतर्गत अव...
यूपी में सड़क हादसे में पिकअप पर सवार बिहार के आदापुर के 2 मजदूरों की मौत,18 घायल

यूपी में सड़क हादसे में पिकअप पर सवार बिहार के आदापुर के 2 मजदूरों की मौत,18 घायल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।काम की तलाश में मजदूरों के ठेकेदार के साथ शनिवार को प्रखंड के अंधरा पंचायत के लतियाही गांव, रामगढवा के चम्पापुर व नेपाल मजदूरों से लदा पीकप वैन यूपी को गोरखपुर के मंझरिया(रामगढ़ताल) के समीप द्रुतगति आ रहे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।दुर्घटना इतना भयावह था कि पिकप में सवार दो लोगो की मौत घटना स्थल पर हो गयी। वहीं 18 लोग गम्भीर रूप से घायल है। जिनका उपचार गोरखपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय ग्रामीण मदनचंद्र प्रसाद ने बताया कि लतियाही गांव से 13 लोग शिमला जा रहें थे, जबकि सात चम्पापुर व नेपाल के थे। मृतकों की पहचान अंधरा पंचायत के लतियाही गांव निवासी बागड पासवान के 30 वर्षीय वरूण कुमार पासवान व नथुनी शर्मा के 32 वर्षी कृष्णा कुमार शर्मा के रूप में हुई।है । घायलो में बासुदेव साह के पुत्र सहिन्द्र साह, रामजी साह के पुत्र त्रिलोकन साह,...
मुझे 15 दिन के लिए पुलिस विभाग दे दीजिए,बिहार में एक भी अपराधी बच गए तो तो हम’दोगला की पैदाइश ‘होंगे: पप्पू यादव

मुझे 15 दिन के लिए पुलिस विभाग दे दीजिए,बिहार में एक भी अपराधी बच गए तो तो हम’दोगला की पैदाइश ‘होंगे: पप्पू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*जब मुख्यमंत्री ही प्रदेश में सुरक्षित नहीं तो, आम आदमी का क्या होगा: पप्पू यादव*सरकार चाहे तो अपराधी हो जाएंगे नास्तेनाबुद :महेश्वर सिंह छौड़ा दानों।( vor desk )। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को छौड़ादानों में अपराधियों की गोलाबारी में मौत के घाट उतार दिए गए स्व रमेश यादव के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए आश्वस्त किया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा।कातिल कितना भी ताकतवर क्यों न हो,वह आकाश या पाताल में कहीं छुपा हो,उनके खिलाफ हम पूरी ताकत लगा देंगे।उन पर स्पीडी ट्रायल के जरिये सजा दिलाई जाएगी।मुझे नही पता कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें मार पाएंगे या नही,लेकिन,कातिलों व साजिश कर्ता की की जगह या तो जेल के बाद फांसी होगी या फिर श्मशान!उन्होंने कहा कि समाज को न्याय के लिए लड़ने वास्ते तैयार रहना होगा।उन्होंने...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!