रामगढ़वा में फर्जी नंबर प्लेट वाला ट्रक नियंत्रण में,चालक और खलासी धराए!
रामगढ़वा।(Vor desk)।रामगढ़वा पुलिस ने यूपी नंबर के एक ट्रक को जब्त किया है, जिसमें गांजा होने की गुप्त सूचना मिली थी। हालांकि, तलाशी में गांजा बरामद नहीं हुआ, लेकिन ट्रक के नंबर का सत्यापन करने पर वह फर्जी पाया गया। ट्रक के केबिन से दो और नंबर प्लेट बरामद हुए, जिनमें से एक पर नेपाली नंबर अंकित था। इस मामले में चालक और खलासी को हिरासत में लिया गया है, जिनकी पहचान नेपाल के नौतन बहुवरी निवासी हरिशंकर यादव और बिहार केवसारण जिला के विशुनपूरा वार्ड 8निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले की जांच और आरोप
पुलिस ने गांजा लदे होने की गुप्त सूचना पर यूपी नंबर के यूपी 15जीटी/4230 नंबर के ट्रक को रेलवे ओवरब्रिज के पास से जब्त कर उसकी तलाशी ली, जिसमें गांजा नहीं मिला, लेकिन ट्रक का नंबर फर्जी पाया गया।उसमें तहखाना भी मिला।
गिरफ्तार हरिशंकर ...









