रक्सौल प्रशासन ने किया डीबीआर -विनमेकर फर्जी आयुर्वेदिक नेट्वर्किंग कम्पनी का दफ्तर सील,संचालकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी,अब तक 568 बच्चे को किया गया रेस्क्यू
डीवीआर विन मेकर फर्जी आयुर्वेदिक नेट्वर्किंग कम्पनी से छापेमारी कर 568 बच्चे को कराया गया मुक्त,79नाबालिक बच्चे भी शामिल
नाम बदल बदल कर कंपनी द्वारा किया जा रहा था गोरखधंधा,सफेदपोशों का था संरक्षण
-बच्चों का किया जा रहा था यौन शोषण,हो सकते हैं कई चौकाऊ खुलासे
-मामले में तीन गिरफ्तार,संचालकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
रक्सौल ।(Vor desk)। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व वाली एसआईटी टीम ने जांच और छापेमारी शुरू कर दी है।यह टीम फर्जी कंपनियों के कारनामे की जांच कर रही है।साथ ही संचालकों पर शिंकजा कसने की तैयारी में जुट गई है।वहीं,इस मामले में किंग पिन पर इनाम घोषित किया गया है।उसकी संपत्ति जब्त करने की करवाई भी शुरू किए जाने की सूचना है।इधर,एसएसबी 47वीं बटालियन पटोका, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम, प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्...









