क़सवा-100 का हुआ शुभारंभ,चयनित छात्र-छात्राओं को दी जाएगी मुफ़्त कोचिंग !
रक्सौल।(vor desk)।द क़सवा फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्सौल कर्बला के नज़दीक कार्यालय सह क्लास रूम में शैक्षणिक शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गणमान्य अतिथिगण, अभिभावकगण, ट्रस्ट के मेम्बरान और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।मिली जानकारी के मुताबिक,फाउंडेशन के द्वारा बीते 25दिसंबर को स्थानीय के सी टी सी महाविद्यालय में 381 छात्र एवं छात्राओं का खुला प्रतिस्पर्धा परीक्षा ली गई थी। इसमें 50 छात्रों एवं 50 छात्राओं का चयन किया गया।चयनित छात्र एवं छात्राओं को दो अलग-अलग बैच बना कर जवाहर नवोदय विद्यालय, ए एम यू, सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में दाखिला लेने की तैयारी कराई जाएगी ताकि आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्र एवं छात्राओं को उक्त विद्यालयों में दाखिला लेने के लिए मुफ़्त कोचिंग दिया जा सके।इस कार्यक्रम के तहत फाउंडेशन सभी वर्गो के बच्चों को कल से मुफ़्त कोचिंग कराएगा।
कार्यक्र...









