सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग,दो माह से नहीं हुई है बैठक
रक्सौल।(Vor desk)।नगर परिषद रक्सौल में सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया है। इसको ले कर वार्ड नंबर 6 के पार्षद और सशक्त स्थायी समिति के सदस्य घनश्याम प्रसाद के नेतृत्व में सदस्यों ने नगर परिषद रक्सौल के कार्यवाहक अध्यक्ष को पत्र लिखा है।सशक्त स्थाई समिति सदस्य घनश्याम प्रसाद,अंतिमा देवी और डिम्पल चौरसिया ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि पिछले दो महीने से सशक्त स्थायी समिति की बैठक नहीं बुलाई गई है, जिससे जन उपयोगी योजनाओं और अन्य आवश्यक विषयों पर निर्णय नहीं लिया जा सका है,जिसको देखते हुए अविलंब बैठक बुलाई जाए,ताकि वार्डों में समरसेबिल पंप की समीक्षा व पेयजल संकट का स्थाई समाधान, चयनित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, छठ पर्व को देखते हुए छठ घाटों और घाटों तक पहुंच पथ के निर्माण, दिवाली में छठ पर्व पर बिजली व्यवस्था, नगर में साफ-सफाई व्...









