बाबा साहब अम्बेडकर की 137वीं जयंती मनी,अम्बेडकर ज्ञान मंच ने शिक्षयुक्त -नशामुक्त समाज निर्माण का जताया संकल्प
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के अम्बेडकर चौक पर अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में संविधान निर्माता विश्व ज्ञान के प्रतिक बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के जयंती समारोह का आयोजन किया गया।आगत व स्वागत अतिथियों ने मंच के संस्थापक मुनेश राम व राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पूर्व एचएम जगन राम व सज्जन पासवान ने केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।वही, उपस्थित जन सैलाब ने घंटों अपने मुक्तिदाता अम्बेडकर की प्रतिमा पर बारी- बारी माल्यार्पण कर बाबा साहेब के योगदानों के प्रति कृतज्ञता जतायी। इस मौके पर अनुमंडल अध्यक्ष प्रकाश पासवान, पंकज पासवान, शिवजी राम, रामपुकार भारती, शिव कुमार, ताराचंद राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जागरुकता रैली निकाली।
यह रैली गाजे बाजे के साथ शिक्षायुक्त- नशामुक्त समाज निर्माण के समर्थन व बाबा साहेब के जयकारे को दुहराते पूरे शहर का परिक्रम...









