रक्सौल की बेटी ने बढ़ाया मान, निशा कुमारी मिश्रा ने हासिल की बीडीएस की डिग्री
रक्सौल ।(Vor desk)।शहर के वार्ड नं. एक स्थित शिव हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले समाजसेवी ओमप्रकाश मिश्रा और संजू मिश्रा की होनहार बेटी निशा कुमारी मिश्रा ने बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) की डिग्री हासिल करके न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे शहर का मान बढ़ाया है। निशा की इस बड़ी सफलता पर उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों और इष्ट मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है, और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
बचपन से ही मेधावी रही निशा का यह मुकाम हासिल करना मिश्रा परिवार के लिए कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है। अपनी शैक्षणिक यात्रा के बारे में बताते हुए निशा ने कहा कि उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान डंकन एकेडमी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने +2 की पढ़ाई चेन्नई से की और कोटा (राजस्थान) स्थित एलेन इंस्टिट्यूट से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की, जहाँ उन्हों...









