पूर्वी चंपारण चुनाव के सभी 4095 बूथों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की तैनाती, होगी लाइव वेब कास्टिंग:डीएम व एसपी ने दी स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव की गारंटी
मोतिहारी/रक्सौल ।( Vor desk)।आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत, पूर्वी चंपारण जिले में 11 नवंबर 2025 को मतदान होना है। जिला प्रशासन ने चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए अपनी सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह 7:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक चलेगा।
अभूतपूर्व सुरक्षा और सघन निगरानी व्यवस्था
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले के सभी 4095 मतदान केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ मतदान कराया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त, बिहार मिलिट्री पुलिस और जिला पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि जिले में कुल 250 कंपनी फोर्स आई है, जिसमें 150 केंद्रीय कंपनी शामिल ...









