नेपाली नागरिक का शव नहर से बरामद,परिजन रो रो कर बेहाल!
रक्सौल ।(Vor desk)।के कौड़िहार चौक के पास एक दुखद घटना में नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नेपाल के रानीघाट निवासी 50 वर्षीय उमेश प्रसाद कानू के रूप में हुई है।वे मूल रूप से नेपाल के परसा जिला के बहुदरमाई नगरपालिका-वार्ड 5भौंराटार गांव के निवासी थे।बुधवार शाम को उमेश प्रसाद ने कौड़िहार चौक के पास नहर में छलांग लगाई थी, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।नहर में कूदने से पहले अपने कपड़े, मोबाइल, और आई कार्ड निकालकर रख दिए थे,जिससे उनकी पहचान सामने आई थी।
तेज बहाव और रात के कारण स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढना संभव नहीं हो सका। इसके बाद, प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिसने गुरुवार सुबह से तलाशी अभियान चलाया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मेन रोड के पास बन रहे पुल के किनारे से शव को बरामद किया।
शव मिलने के बाद, परिवार वालों को सूचना दी गई, जो मौके...









