रंगदारी के लिए आपराधिक गिरोह ने सरेआम युवक को छुरा मार कर किया घायल,एक धराया
रक्सौल।(vor desk)।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा पूर्वी चंपारण में बढ़ते अपराध व पुलिस विफलता पर सवाल खड़े किए जाने के बाद भी अपराधियों की करतूतों पर लगम नही लग रहा।
इस बीच सोमवार को रंगदारी नही देने पर युवक को छुरा मारे जाने की घटना ने जहां फिर से शहरवासियों को दहशत में डाल दिया।वहीं,पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
यह वाक्या सोमवार को रक्सौल के आश्रम रोड में सामने आया।
शहर में रंगदारी मांगे जाने की घटना लम्बे अर्से से बन्द थी।लेकिन, दिन दहाड़े छुरे बाजी की घटना ने सबको सकते में डाल दिया।
सूत्रों के अनुसार, मिली जानकारी के अनुसार ,शहर के आश्रम रोड स्थित तिवारी बिल्डिंग के पास आपराधिक गिरोह से जुड़े बदमाशों ने स्थानीय राहुल कुमार पर छुरे से जानलेवा हमला किया।जिसमे वो बुरी तरह जख्मी हो गया।
इस बाबत जानकारी देते हुए रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार ने ...









