विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा-सौहार्द व गरिमापूर्ण ढंग से अपने घर पर ही मनाएं पर्व
रक्सौल।( vor desk )।पूरे देश में आज होली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है।फागुन के महीने में अबीर गुलाल के रंग में रंगा हुआ पूरा देश नजर आ रहा है।अलग अलग राज्यों में होली के रंग अलग अलग देखने को मिल रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस के कारण गलियों में वो धूम नजर नहीं आ रही है, जो पहले हुआ करती थी।मगर कोरोना के साए में सावधानी बरतते हुए लोगों का उत्साह कम नहीं है।लोग पूरी एहतियात के साथ होली का त्योहार सेलीब्रेट कर रहे हैं। होली के इस अवसर पर लोग अपनेप्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0संजय जायसवाल व रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने क्षेत्रवासियों समेत देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने दी शुभकामनाएं:
श्री सिन्हा ने कहा कि 'असत्य पर सत्य की...









