बिहार में नल -जल परियोजना से टपक रहा ‘अंग्रेजी नेपाली शराब’,रक्सौल पुलिस ने ‘हैरतअंगेज कारोबार’ के उद्भेदन के साथ एक को दबोचा!
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में शराबबंदी है।लेकिन,इस शराब बंदी में एक पर एक कीर्तिमान भी बन रहे हैं।इस बार नया वाक्या सामने आया है।बिहार में ग्रामीणों को स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने के लिए मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट' नल जल योजना का भंडारण केंद्र' अब 'शराब भंडारण केंद्र' बन गया है।
यह मामला है सीमावर्ती रक्सौल प्रखण्ड के जटियाही का।जहां रक्सौल पुलिस टीम ने छापेमारी कर 13 बोतल विदेशी शराब गोल्डन ओक ( 180एम एल ) व 10 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को हिरासत में लिया है।
इस प्रकरण से शराबबन्दी पर सवाल खड़े होने के साथ ही मुखिया एव पुलिस की कार्यशैली भी सवाल के घेरे में आ गई है ।गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा विगत चार सालों से शराब पर प्रतिबंध है ।उसके बाद भी शराब पीने एव पिलाने का दौर टूटने का नाम नही ले रहा है ।पर्व एव चुनाव के समय तो शराब सेवन करने वा...









