भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया झंडोतोलन, कार्यकर्ता हुए सम्मानित!
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के 6 अप्रैल को 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के आह्वान पर सेवा ही संगठन के तहत पार्टी बूथ स्तर पर रचनात्मक कार्यक्रम कर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाएगी।
रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में इस कार्यक्रम की शुरुवात सोमवार को हुई। मंगलवार को भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे ।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में झंडोतोलन के साथ ही बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करके किया।इस दौरान हरैया बूथ संख्या 19 पर वरिष्ठ कार्यकर्ता कपिलदेव दुबे व राम नरेश पांडे ,भरतमहि बूथ संख्या 13 पर भुनेश्वर तिवारी ,जगधर बूथ संख्या 83 पर पूर्व शिक्षक काशी लाल प्रसाद व राजदेव पासवान ,परसौना तपसी बुथ संख्या 77 पर प्रभु नाथ सिंह,लौकरिया बूथ संख्या 104 पर यमुना प्रसाद व ...









