कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को ₹4 लाख देने के अपने वादे से मुकरी केंद्र की मोदी सरकार : रामबाबू यादव
रक्सौल।(vor desk)।मोदी सरकार वादा निभाने में भी भरोसा नहीं रखती। जैसे सभी वादों से मोदी सरकार मुकर गई। ठीक उसी तरह इस बार भी अपने किए गए वादे से मुकर गई है। उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने लक्ष्मीपुर स्थित कार्यालय में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा। श्री यादव ने कहा कि क्या अब इंसानों की जान की कीमत चार लाख रुपये भी नहीं लगा पा रही मोदी सरकार?आखिर मृतकों के परिजनों के आंसू कौन पोछेगा?उन्होंने कहा कि सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से मार्च 2020 में एक नोटिस के माध्यम से देशवासियों को यह बताया गया था कि कोरोना वायरस महामारी है।इसके तहत मरने वाले लोगों को 2005 के राष्ट्रीय आपदा प्रबंध अधिनियम की धारा12(111 ) के तहत सरकार की ओर से चार लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का प्रावधान है।परंतु अब सरकार ने यह फरमान जारी कर दिया कि सरकार मुआवजा नहीं दे सकती। मैं देशवासियों की...









