Sunday, March 15

सीमांचल

रक्सौल के भलुवाहां में मकर सक्रान्ति पर मेला का आयोजन,भेड़ की लड़ाई देखने उमड़े लोग!

रक्सौल के भलुवाहां में मकर सक्रान्ति पर मेला का आयोजन,भेड़ की लड़ाई देखने उमड़े लोग!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के भलुवाहां हर साल की भांति इस साल भी मकर संक्रांति के अवसर पर भेड़ की लड़ाई का आयोजन हुआ।रक्सौल प्रखंड के पनटोका पंचायत के भलुवाहां ग्राम मे भेड़ की लड़ाई के एक दिवसीय मेला का उद्धघाटन रक्सौल क्षेत्र संख्या-1 के जिला परिषद सदस्य इन्द्रासन कुमार साह के द्वारा फीता काटकर किया गया।इस मौके पर मेला के अध्यक्ष सिकन्दर यादव जी,समाजसेवी उमेश चौरसिया( एडवोकेट ),असेसर यादव ,पन्नालाल यादव ,रामटहल यादव ,संजु यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। क्या है मेले की खासियत इस मेला मे पूर्वी चंपारण समेत पश्चिमी चंपारण व नेपाल देश की कई गांव ईलाका से भेड़ आता है,और भेड़ा का एक दूसरे से लड़ाया जाता है। इस भेड़ के लड़ाई को क्षेत्र के आस-पास के सभी गांवो के नागरिक बहुत उत्साह के साथ देखते हैं,और आनंद उठाते है। ...
इग्नू को नैक में ए  ++ग्रेड मिलने से हर्ष,रक्सौल केसीटीसी केंद्र पर बंटी मिठाई !

इग्नू को नैक में ए ++ग्रेड मिलने से हर्ष,रक्सौल केसीटीसी केंद्र पर बंटी मिठाई !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित के सी टी सी कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्यवक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई ।जिसमें इग्नू को नैक में A ++ ग्रेड मिलने पर इग्नू परिवार में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई दी गई ।प्रोफ़ेसर सिन्हा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नैक मूल्यांकन कराने वाला इग्नू भारत का पहला मुक्त विश्वविद्यालय बन गया है । आज सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।प्रो0 सिन्हा ने कहा कि नैक का सर्वोत्तम ग्रेड प्राप्ति इग्नू के ऑनलाइन नामांकन, कदाचार मुक्त परीक्षा, निष्पक्ष मूल्यांकन तथा पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम है ।बैठक में निकट भविष्य में काउंसलरों की कार्यशाला, असाइनमेंटों का मूल्यांकन तथा इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।बैठक में नैक मूल्यांकन के दौरान अपनी तैयारी हेतु क्षेत्री...
मकर संक्रांति के मौके पर कांग्रेस नेता रामबाबू यादव द्वारा दही चूड़ा भोज का आयोजन

मकर संक्रांति के मौके पर कांग्रेस नेता रामबाबू यादव द्वारा दही चूड़ा भोज का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )। हिन्दू धर्मावलंबियों के प्रमुख पर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को रकसौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद -कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशी राम बाबू यादव के आवास पर दही चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रमुख रूप से प्रखंड के मुखिया पति नायाब आलम,राम नारायण राय,मधु सिंह,पूर्व प्रमुख असलम साहेब,ब्रज भूषण पांडेय,पंकज वर्णवाल,शिव पूजन प्रसाद ,अब्दुल हाफिज अंसारी ,जय किशोर यादव,मोतीलाल यादव,मोहम्मद कमरुद्दीन,रंजीत सिंह,सुनील कुशवाहा,लाल बाबू सिंह,ध्रुव श्रीवास्तव,शशि सर्राफ,सुरेश सिंह,कृष्णा नेता,चुन्नू सिंह,अनिल यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे । वही भोज के बाबत कांग्रेस नेता सह पूर्व प्रत्याशी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर वे प्रत्येक साल दही चूड़ा का भोज आयोजन करके लोगो को मुबारक बाद देते है साथ ही नववर्ष के प्रथम मास में इस पहले पर्व को सौहार...
14 जनवरी को नेपाल के विदेश मंत्री पहुंचेंगे दिल्ली, जानिए इससे पहले क्या कहा पीएम ओली ने

14 जनवरी को नेपाल के विदेश मंत्री पहुंचेंगे दिल्ली, जानिए इससे पहले क्या कहा पीएम ओली ने

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू/बीरगंज।(vor desk )।नेपाल के विदेश मंत्री के नई दिल्ली के दौरे से पहले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि भारत या चीन के साथ संबंधों में उनका देश संप्रभुता की बराबरी से समझौता नहीं करेगा। विदेश मंत्री के दौरे में सीमा गतिरोध पर वार्ता केंद्रित रहने की उम्मीद है। 'डब्ल्यूआईओएन' समाचार चैनल ने 68 वर्षीय ओली के हवाले से बताया, 'लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के इलाके नेपाल का ही हिस्सा हैं।' ओली ने कहा, 'हम चीन या भारत के क्षेत्र पर दावे करने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन हम अपने मित्रों के साथ अपने क्षेत्रों पर दावा जरूर करेंगे।' पिछले वर्ष ओली सरकार ने एक नया राजनीतिक मानचित्र जारी कर तीन भारतीय क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा बताया था जिसके बाद सीमा गतिरोध जारी हो गया था। इससे पहले ओली ने रविवार को कहा था कि नई दिल्ली में विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली की वार्ता...
एसएसबी 47वीं बटालियन ने मनाया लोहड़ी पर्व,कमांडेंट प्रियवर्त ने दी शुभकामनाएं!

एसएसबी 47वीं बटालियन ने मनाया लोहड़ी पर्व,कमांडेंट प्रियवर्त ने दी शुभकामनाएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एसएसबी 47वीं वाहिनी एवं सभी समवाय में बुधवार को लोहड़ी का त्योहार बड़े ही हर्सोउल्लाष के साथ मनाया गया ।एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने इस शुभ मौके पर कहा कि मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व उत्तर भारत में लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है और इस त्यौहार को किसी न किसी नाम से मकर संक्रांति के दिन या उससे आस-पास भारत के विभिन्न प्रदेशों में कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है । मकर संक्रांति के दिन तमिल हिन्दू पोंगल का त्यौहार मनाते हैं । इस प्रकार लगभग पूर्ण भारत में यह विविध रूपों में मनाया जाता है ।मकर संक्रांति की पूर्व संध्या को पंजाब, हरियाणा व पड़ोसी राज्यों में बड़ी धूम-धाम से लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है ।पंजाबियों के लिए लोहड़ी खास महत्व रखती है । वही साथ ही साथ संदीक्षा अध्यक्षा व संदीक्षा परिवार द्वारा लोहड़ी के गीतो के साथ, मेवे, रेवडियां, मूंगफली व अ...
राकेश कुशवाहा बने भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य,हुआ स्वागत

राकेश कुशवाहा बने भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य,हुआ स्वागत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन ने रक्सौल के राकेश कुशवाहा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया है ।श्री भुवन ने अपने पत्र में विश्वास व्यक्त किया है कि भाजपा द्वारा शक्तिशाली, स्वाभिमानी एवं सांस्कृतिक भारत के पुनरुत्थान हेतु चलाए जा रहे ग्रामोदय अभियान में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । इधर,श्री कुशवाहा के मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है ।सभी नेताओं ने बधाई देते हुए कहा है कि सूबे में पंचायती राज प्रकोष्ठ महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है ।राकेश कुमार इसमें अपनी सहयोगी भूमिका अदा करेंगे।इस बीच,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ,प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन एवं जिला अध्यक्ष वरुण सिंह को श्री कुशवाहा ने मनोनयन के लिए आभार व्यक्त किया है ।जबकि,श्री कुशवा...
16 जनवरी से रक्सौल में शुरू होगा कोविड टीकाकरण!

16 जनवरी से रक्सौल में शुरू होगा कोविड टीकाकरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।आगामी 16 जनवरी से होने वाले कोविड19 टीकाकरण को लेकर रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण दल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसका नेतृत्व अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी प्रभारी डॉ एसके सिंह ने किया। इसमे डंकन हॉस्पिटल, एस आर पी हॉस्पिटल एवम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सौल के सभी डॉक्टर,वैक्सिनेशन ऑफिसर, एएनएम ,जीएनएम ,सुरक्षाकर्मी ,आशा फैसिलेटर को कोविड 19 टीकाकरण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें यह जानकारी दी गई कि कोविड 19 टीका बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह दवा एक भायल में दस डोज उपलब्ध रहेगा।दस लाभार्थियों को रहने पर ही भायल खुलेगा। टिका लगाने वक्त एयर का ख्याल रखना होगा।सिरिंज में दवा लेते वक्त एयर नही आना चाहिए।ध्यान रखना होगा कि दवा बर्बाद नही होना चाहिए। दस डोज में दस डोज देना है।टिका पर लगे वीवीएम (वैक्सीन वायल मॉनिटर )का भी ख्याल रखना ...
तानाशाह ओली को सत्ता से बेदखल कर संसद पुनर्स्थापना जरूरी: उपेंद्र यादव

तानाशाह ओली को सत्ता से बेदखल कर संसद पुनर्स्थापना जरूरी: उपेंद्र यादव

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
*मधेशी नेता उपेंद्र यादव ने सोमवार को संसद विघटन के खिलाफ बीरगंज में विरोध सभा को भी किया था सम्बोधित रक्सौल।(vor desk )।जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व उप प्रधानमंत्री सह विदेश मंत्री रहे उपेंद्र यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री केपी ओली गणतंत्र ,संघीयता व संविधान विरोधी हैं।वे चुनाव नही कराने वाले।उनकी मंशा देश पर निरंकुश 'ओली तन्त्र' थोपने की है।ऐसे में लोकतांत्रिक शक्तियों को एकजुट हो कर तानाशाह ओली को सत्ता से बेदखल करने व संसद की पुनर्स्थापना करने की जरूरत है।उक्त बातेंमधेशी नेता श्री यादव ने संसद विघटन व पीएम केपी ओली के तानाशाही रवैये के खिलाफ जनता समाजवादी पार्टी के द्वारा बीरगंज के एक आवासीय होटल में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।उन्होंने कहा कि पीएम ओली ने संसद विघटन व कैबिनेट विस्तार कर लोकतंत्र से खिलवाड़ किया है।उन्होंने कहा कि देश मे गणतन...
रक्सौल पीएचसी में परिवार विकास मिशन का प्रशिक्षण,कोविड टीकाकरण की तैयारी पर हुई चर्चा!

रक्सौल पीएचसी में परिवार विकास मिशन का प्रशिक्षण,कोविड टीकाकरण की तैयारी पर हुई चर्चा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के सिंह के अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक हुई। इस बैठक में सभी एएनएम ,जीएनएम एवं आशा फैसिलेटर ने भाग लिया। इस बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा हुई। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के सिंह ने टीकाकरण लक्ष्य को शतप्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया ।साथ ही सर्वे और ड्यूलिस्ट पर विशेष ध्यान रखनने को कहा ताकि टीकाकरण लक्ष्य को पूरा किया जा सके। सभी एनएम को निर्देश दिया गया की अपने अपने क्षेत्र में आशा द्वारा की गई सर्वे को पांच से दस घरो की सत्यापन करेंगी।प्रभारी डॉ एस के सिंह ने ग्रामीण स्वास्थ्य पोषण सह अन्टाइड फंड से खर्च हुए राशि का व्योरा की मांग सभी एएनएम सेकी। ताकि मालूम हो सके की उसका कितना उपयोग किया गया है। सभी एएनएम एवं आशा फैसिलेटर को परिवार विकास मिशन के बारे मे...
चाकू से हमले में जख्मी राहुल की जिंदगी बचाने के लिए रक्तवीर का सहयोग,पुलिसिया जांच जारी

चाकू से हमले में जख्मी राहुल की जिंदगी बचाने के लिए रक्तवीर का सहयोग,पुलिसिया जांच जारी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। चाकू लगने से गम्भीर जख्मी आश्रम रोड निवासी राहुल कुमार (उम्र 26 वर्ष) का अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष के बीच मंगलवार को एसआरपी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ सुजीत कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन हुआ,जिसके बाद स्थिति में काफी सुधार है।इधर, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण खून की आवश्यकता को देखते हुए रक्तवीर सामने आया,व रक्तदान किया।मरीज़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चेरिटेबल ट्रस्ट के संचालक रवि मस्करा से संपर्क साधा गया।श्री मस्करा ने अपने ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य रक्तवीर बृजकिशोर साह से संपर्क किया और रात में ही उनको रक्तदान करके मरीज़ की जीवन बचाने का प्रयास किया गया।जो सफल रहा।यदि समय पर रक्त उपलब्ध नही होता,तो,जान भी जा सकती थी।डॉ0 सुजीत कुमार के मुताबिक,राहुल खतरे से बाहर है। इधर,रक्सौल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।इंस्पेक्टर सह ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!