Sunday, March 15

सीमांचल

देशी पिस्टल व भारतीय बाइक के साथ नेपाली युवक को बीरगंज पुलिस ने पकड़ा!

देशी पिस्टल व भारतीय बाइक के साथ नेपाली युवक को बीरगंज पुलिस ने पकड़ा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।अपराध व तस्करी नियंत्रण के लिए चलाए गए अभियान के तहत नेपाल के पर्सा जिला के बीरगंज पुलिस ने आर्म्स व भारतीय बाइक के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक,बीरगंज के वार्ड 25 स्थित सिरिसिया से लगे सड़क खण्ड से एक युवक को जांच के क्रम में गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के डीएसपी मनोजित कुँवर ने बताया कि उक्त युवक की पहचान सिरिसिया निवासी रामा साह उर्फ उपेंद्र साह ( 24 वर्ष ) के रूप में की गई है।जो बीरगंज वार्ड 25 अंतर्गत सिरिसिया का निवासी है। उन्होंने बताया कि रामा साह भारतीय क्षेत्र की ओर से भारतीय बाइक संख्या बीआर 5 ए एफ 4647 पर सवार हो कर आ रहा था।तभी रोक कर उसकी जांच की गई।जिसमे एक हैंड मेड देशी पिस्टल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि यह जांच की जा रही है कि यह मामला हथियार तस्करी से जुड़ा है या आपराधिक बारदात को...
मोदी सरकार का बजट देश को आत्म निर्भर बनाने वाला,बिहार की होगी तरक्की:शैलेन्द्र मिश्र

मोदी सरकार का बजट देश को आत्म निर्भर बनाने वाला,बिहार की होगी तरक्की:शैलेन्द्र मिश्र

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र एवम सांगठनिक जिला रक्सौल के अध्यक्ष बरुण सिंह ने आज केंद्रीय बजट को सबसे अच्छा बजट बताते हुए कहा देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाला यह बजट क्रांतिकारी है।उन्होंने कहा कि इसमें कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग, शिक्षा एवं आधुनिक अवसंरचना के लिए विशेष चिंता की गई है ।भारतीय जनता पार्टी रक्सौल सांगठनिक जिला द्वारा स्थानीय भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जहां पूरा विश्व तबाह है वहीं भारतीय प्रधानमंत्री ने देश को दिशा देकर कृतिमान स्थापित किया है । प्रेस कांफ्रेंस में जिला महामंत्री अशोक कुमार पांडेय, गणेश यादव, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रो० मनीष दूबे , जिला प्रवक्ता राजकिशोर र...
रेल द्वारा उपेक्षा के खिलाफ स्वच्छ रक्सौल का चरण बद्ध आंदोलन 15 फरबरी से :रणजीत सिंह

रेल द्वारा उपेक्षा के खिलाफ स्वच्छ रक्सौल का चरण बद्ध आंदोलन 15 फरबरी से :रणजीत सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
फाइल फोटो रक्सौल।(vor desk )।स्वच्छ रक्सौल संस्था ने आगामी 15 फरवरी से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। रक्सौल रेलवे से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित सभी अधिकारियों को पत्राचार करने के बाद अब तक ठोस आश्वासन नही मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह का कहना है कि पहले भी हुए आंदोलन में रेलवे अधिकारियों ने झूठा आश्वासन दिया था।स्थिति यथावत है।इसलिए फिर आंदोलन खड़ा किया जा रहा है। उनका कहना है कि रेलवे विभाग के द्वारा 6.5 करोड़ आवंटन हुआ, पर अब तक लाइट वेट ओभर ब्रिज का निर्माण पूरा नही हुआ। रक्सौल रेलवे स्टेशन से एक मात्र ट्रेन मिथिला एक्सप्रेस मोतिहारी होते हुए आती जाती है। जिसका कोई फायदा छात्र और मरीज के दैनिक यात्री को नही मिलता। वहीं,रक्सौल रेलवे स्टेशन रोड़ के सफाई व्यवस्था भी हैं।रोड नाले का निर्माण भी बदतर है।जिसकी जांच जरू...
नगर परिषद सभापति व कार्यपालक पदाधिकारी पर भूमि खरीद में 13 करोड़ का घोटाला व मनमानी का आरोप

नगर परिषद सभापति व कार्यपालक पदाधिकारी पर भूमि खरीद में 13 करोड़ का घोटाला व मनमानी का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*बूचड़खाने के लिए शेड की भूमि खरीद में घोटाला को ले कर डीएम से की गई शिकायत,जांच कमिटी गठित रक्सौल।(vor desk)।गेटवे ऑफ नेपाल यानी सीमावर्ती रक्सौल का 'नगर परिषद' अपने नारकीय स्वरूप को ले कर बदनामी झेलता रहा है।जिसके पीछे लूट खसोट की कहानी किसी से छुपी नही है और इस तरह के आरोपों के दायरे से कोई पार्षद या अधिकारी बरी नही है।लेकिन,ताजा बदनामी ' गड़ बड़ घोटाला'से जुड़ी है।मजे की बात यह है कि इस मामले का भंडाफोड़ करने नगर परिषद के पार्षद व जन प्रतिनिधि ही सामने आए हैं।इस मामले को ले कर 'विक्षुब्ध पार्षद' अब एकजुट हुए हैं और इस मनमानी,अनियमितता और घोटाला के खिलाफ पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक का दरवाजा भी खट खटाया है।इस समूह ने अपना आवेदन दिखाते हुए दावा किया है कि जिलाधिकारी ने एक जांच कमिटी गठित कर दी है।जांच शीघ्र शुरू होगी।जिसमें दूध का दूध पानी का पानी होगा। पूर्व उ...
लेप्रा सोसाइटी द्वारा रक्सौल के सुंदरपुर कुष्ठ आश्रम के बच्चों के बीच सहायता राशि वितरण!

लेप्रा सोसाइटी द्वारा रक्सौल के सुंदरपुर कुष्ठ आश्रम के बच्चों के बीच सहायता राशि वितरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के सुंदरपुर कुष्ठ कालोनी में शुक्रवार को लेप्रा सोसाइटी द्वारा क्रियान्वित चाहा परियोजना के अंतर्गत कुष्ठ आश्रम के दर्जनों बच्चों को सहायता राशि प्रदान की गयी है । बता दे कि लेप्रा सोसाइटी द्वारा विगत कई वर्षों से विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से कुष्ठ से पीड़ित परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा हेतु निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है । इस सहायता राशि से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है और इसी के साथ साथ उनके अंदर सामाजिक व भावनात्मक विकास भी विकसित हो रहा है । यह सभी बच्चें अपनी प्रतिभा और काबिलियत के बल पर जीवन के उच्च शिखर को प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर लेप्रा सोसाइटी के राज्य समन्यवक रजनी कान्त सिंह ने सभी स्कूल जाने वाले बच्चो बचियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि की जीवन की पहली खुशहाली ज्ञान हैं ।शिक्षा हासिल करके ही जीवन मे...
आदापुर के जमुनभार में बच्चों के झगड़े में वृद्ध की गला दबा कर हत्या

आदापुर के जमुनभार में बच्चों के झगड़े में वृद्ध की गला दबा कर हत्या

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*मृतक के परिजनों ने लगाया असरफ मियां पर गला दबा कर मारने का आरोप आदापुर।( vor desk )।बच्चों के विवाद का रूप इतना बिगड़ा कि एक वृध्द की मौत गला दबा कर कर दी गई।घटना आदापुर थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर जमुनभार गांव मेंं घटी। शुक्रवार को स्थानीय स्कूल के पास बच्चों के बीच हुई हाथापाई के बाद गला दबा कर बृद्ध की हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने के साथ ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार एस.आई. श्रीनारायण सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोष्टमौर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक,रहमत मिया व रहमान अंसारी के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर तू तू मै मै के बाद मार पीट हो गयी। जिसे स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर अलग कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद घर पहुचे रहमत मिया को इसकी जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर पहुच झगडा करना शुरु कर दिया। इस बी...
विधायक प्रमोद सिन्हा के संयोजकत्व में श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति की नयी कमिटी का गठन

विधायक प्रमोद सिन्हा के संयोजकत्व में श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति की नयी कमिटी का गठन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विनोद कुमार गुप्ता सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं शिवपूजन प्रसाद गुप्ता सचिव मनोनितरक्सौल ।( vor desk )। शहर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति की विशेष बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने की ।बैठक में समिति के अध्यक्ष सुभाषचन्द्र प्रसाद ने पुरानी कमिटी को भंग कर विधायक से नयी कमिटी का गठन के लिए अनुरोध किया। विधायक श्री सिन्हा ने सर्वसम्मति से नयी कमिटी का गठन किया ।जिसमें नये सत्र के लिए अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार गुप्ता ,उपाध्यक्ष संतोष कुमार( पप्पू) , राजू कुमार गुप्ता ,सचिव शिव पूजन प्रसाद, उपसचिव जगदीश प्रसाद , कोषाध्यक्ष स्वर्ण सिंह , अंकेक्षक ध्रुव सर्राफ ,मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा ,कार्यालय प्रभारी राजेश आर्य आदि मनोनीत किये गये ।वहीं संरक्षक मंडल में भरत प्रसाद गुप्ता सुभाषचन्द्र प्रसाद ,...
नशीली दवा के कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, चार हिरासत में,दवा भी बरामद!

नशीली दवा के कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, चार हिरासत में,दवा भी बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल बॉर्डर पर प्रतिबंधित नशीली दवा के कारोबार व तस्करी की सूचना पर पटना व मुजफ्फर पुर की टीम द्वारा हुई छापेमारी में भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।पकड़े गए युवको में नेपाली भी हैं,जो,रक्सौल में कोरेक्स कफ सिरप खरीद कर उसका इस्तेमाल नशे के रूप में करते हुए धरे गए। मिली जानकारी के मुताबिक,खुफिया इनपुट के तहत हुई इस छापेमारी में नारकोटिक्स एंड ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के साथ खुफिया अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया गया कि शहर के डंकन रोड,आश्रम रोड, मछली बाजार इलाके समेत विभिन्न दवा दुकानों व गोदामों पर छापेमारी की गई।सूत्रों ने बताया कि तीन बोरा में दवाओं की खाली बोतल व एक बोरा में नशीली दवा व सिरप आदि बरामद किए जाने की सूचना है।हालांकि इसकी पुष्टि नही हुई है। इस मामले में अधिकारियों ने आधिकारिक जानकारी देने से इ...
सरकार विरोधी मशाल जुलूस में दर्जन भर जसपा कार्यकर्ता घायल ,झड़प के बाद चार  हिरासत में !

सरकार विरोधी मशाल जुलूस में दर्जन भर जसपा कार्यकर्ता घायल ,झड़प के बाद चार हिरासत में !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
नेपाल सरकार के कठोर नीति से विपक्षी पार्टियां सकते में,दिख रहे टकराव के आसार रक्सौल।(vor desk )।जनता समाजवादी पार्टी(जसपा) द्वारा बुधवार की शाम को रक्सौल से लगे पर्सा जिला के बीरगंज में ओली सरकार के तानाशाही रवैये व संसद विघटन के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें दर्जन भर कार्यकर्ता पुलिस की झड़प में घायल हो गए है जिनका उपचार विभिन्न हॉस्पिटल में किया जा रहा है।आधा दर्जन कार्यकर्ता नेता पुलिस हिरासत में लिए गए हैं। यहां बता दे कि के पी शर्मा ओली की नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) पार्टी में मतभेद के बाद पार्टी दो भाग में बट गई और ओली ने सरकार का विघटन कर मध्यावधि चुनाव की घोषणा कर दी ।जिसका विरोध नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचंड /माधव ग्रुप सहित विपक्षी पार्टियां सड़क से न्यायालय तक कर रही हैं। वही ओली सरकार द्वारा शांति सुरक्षा के नाम पर विरोध प्रदर्शन को दबाने का काम ...
रेलवे द्वारा रक्सौल की उपेक्षा के खिलाफ स्वच्छ रक्सौल का आंदोलन 15 फरवरी से!

रेलवे द्वारा रक्सौल की उपेक्षा के खिलाफ स्वच्छ रक्सौल का आंदोलन 15 फरवरी से!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने एक बार फिर आंदोलन की घोषणा की है।उनका कहना है कि रक्सौल रेलवे स्टेशन से संबंधित समस्याओं को रेलवे पदाधिकारियों के द्वारा अनसुना किये जाने के कारण 15 फरवरी 2021 से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए स्वच्छ रक्सौल विवश है।उनका आरोप है कि रक्सौल रेलवे के द्वारा रक्सौल नगर वासियों को उपेक्षित किया जा रहा है।जिसको ले कर आंदोलन का फैसला किया गया है।उन्होंने इसकी सूचना रेल व प्रशासन के अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से दिया है। उनका कहना है कि रक्सौल से जिला मुख्यालय जाने के लिए एकमात्र ट्रेन मिथिला एक्सप्रेस है जिससे ना तो छात्र सुगमता से परीक्षा देने जा पाते हैं और न मरीज इलाज कराने ।इसमे भाड़ा भी ज्यादा लग रहा है। उसी तरह सांसद एवं मंडल रेल प्रबंधक को कठघडे में खड़ा करते हुए कहा कि 3 माह में बनने वाला फुट ओवरब्रिज लगभग 25 माह से अ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!