9 मई को 18 से 44 वर्ष के 600 लोगों को रक्सौल पीएचसी में लगेगा टिका,जानिए जरूरी बातें
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक।स्वास्थ्य केंद्र में 9 मई यानी रविवार को 18 से 44 वर्ष के लोगों के टिकाकरण किया जाएगा।इसकी जानकारी रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने दी है।उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश पर फिलहाल रविवार को एकदिवसीय शिविर रविवार को रक्सौल पीएचसी में आयोजित होगी।जिसमे ऑन लाइन रजिस्टर्ड 600 लाभुकों को टिका दिया जाएगा।इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है ।
उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले विभागीय आदेश पर शिविर की तिथि निर्धारित होगी।उन्होंने बताया कि जो लोग ऑन लाइन अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं,उन्ही को टिका लगेगा।ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन नही किया जाएगा।टिकाकरण का समय दस बजे से पांच बजे तक निर्धारित है।
एप्स पर 11 मई तक की मिल रहा टिका का डेट:18 से 45 वर्ष के लिए 1 मई से ही टिकाकरण होना था।जिसके लिए बहुत सार...









