अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर डीएम ने रक्सौल पीएचसी की राजनन्दिनी समेत 23 एएनएम एवं जीएनएम को किया सम्मानित!
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )।समाहरणालय स्थित राधा कृष्ण भवन में जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक एवं सिविल सर्जन कामेश्वर प्रसाद सिंह के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर जिले के सभी डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में कार्य करने वाले उत्कृष्ट नर्स को सम्मानित किया गया।उन्हें एक सम्मान पत्र के साथ-साथ चंपा का वृक्ष भेंट किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी श्री अशोक ने कहा कि इस करोना महामारी में आप लोगों के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। आप लोग इस विकट परिस्थितियों में मरीजों की सेवा, देखभाल कर रहे हैं इसके लिए मैं जिला प्रशासन की ओर से धन्यवाद देता हूं ।मैं आशा करता हूं कि इसी लगन के साथ आप सभी तत्परता से इस कोरोना संक्रमण में कोरोना पॉजिटिव पेशेंट का देखरेख करेंगे।
उन्होंने कोविड 19 कारण उत्पन्न परिस्थितियों से प्रभावकारी तरीके से निपटने में स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान क...









