बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ0 संजय जायसवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अनुष्ठान!
रक्सौल।( vor desk )।बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया सांसद संजय जायसवाल गम्भीर बीमारी से पीड़ित है ।जिनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की मंगल कामना के साथ क्षेत्र में पूजा अर्चना व अनुष्ठान का दौर चल पड़ा है।
बता दे कि डॉ जायसवाल के द्वारा ही सोसल मीडिया के माध्यम से अपने शुभचिंतकों को गुरुवार को बताया गया कि वे पटना के एम्स में भर्ती है और उन्हें स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम नामक बीमारी है ।25 अगस्त को कोलकाता में उन्हें बुखार हो गया वे खुद जलसंसाधन समिति के अध्यक्ष है काम पूरा कर पटना पहुचे ओर एम्स में भर्ती हुए ।यह एक ऐसे बीमारी है जो मनुष्य के शरीर के खिलाफ काम करने लगता है ,शरीर के बाहरी हिस्से हो या आँख नाक कान गाला सब सूजने लगता है।और गलने लगता है।संजय ने अपने शुभचिंतकों से उन्हें एक सप्ताह हॉस्पिटल में आकर मिलने से भी मना किया है ।
वही शुक्रवार को सोसल मीडिया के ...









